धुले : महाराष्ट्र के धुले जिले में गुरुवार को एक दंपत्ति और उनके दो बच्चों के घर में शव मिलने से हड़कंप मच गया. पति का शव घर में लटका हुआ मिला, जबकि बीवी और दो बेटे की मौत जहर पीने से हो गई. सामूहिक आत्महत्या या तीन हत्या के बाद पिता ने आत्महत्या की, इसकी जांच की जा रही है.
पुलिस के मुताबिक प्रमोद नगर इलाके की समर्थ कॉलोनी में घटी यह घटना पूर्वाह्न करीब 11 बजे सामने आई, जब कुछ पड़ोसियों ने परिवार के बंगले से तेज गंध महसूस की और पुलिस को सूचना दी.
पुलिस को बंगले के अंदर प्रवीण सिंह गिरासे (53), उनकी पत्नी दीपांजलि (47) और उनके बच्चों मितेश (18) और सोहम (15) के सड़े हुए शव मिले. पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रवीण सिंह का शव छत से लटका मिला, जबकि उनकी पत्नी और बच्चे फर्श पर मृत पाए गए.
दो दिन से घर में नहीं दिखी हलचल तो हुआ शक
पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रवीण सिंह का शव फंदे से लटका मिला, जबकि उनकी पत्नी और बच्चे फर्श पर मृत पाए गए. उन्होंने बताया कि कोई पत्र नहीं मिला है. पड़ोसियों के अनुसार पिछले दो दिनों से घर में कोई हलचल नहीं देखी गई थी.
पोस्टमार्टम में रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
अधिकारी ने बताया कि धुले के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम से पता चला है कि पत्नी और दोनों बच्चों ने कोई जहरीला पदार्थ खाया था. उन्होंने बताया कि गिरासे की लामकनी गांव में कीटनाशक बेचने की दुकान थी, जबकि उनकी पत्नी शिक्षिका थीं और बच्चे पढ़ाई कर रहे थे.
मामले की जांच जारी
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौत के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है. अधिकारी ने बताया कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि गिरासे और अन्य परिवार के तीन अन्य सदस्यों मे आत्महत्या की है या नहीं और ऐसा कदम उठाने के पीछे क्या कारण है. उन्होंने कहा कि देवपुर पश्चिम पुलिस थाने में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है.





Users Today : 53
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 439
Users Last 30 days : 916
Users This Month : 400
Users This Year : 9350
Total Users : 70557
Views Today : 62
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 601
Views Last 30 days : 1187
Views This Month : 546
Views This Year : 10583
Total views : 106606
Who's Online : 0


