Home Crime काशीमीरा में मेला ऑर्केस्ट्रा बार में कथित तौर पर खुलेआम नियमों का...

काशीमीरा में मेला ऑर्केस्ट्रा बार में कथित तौर पर खुलेआम नियमों का उल्लंघन

12
0

काशीमीरा : 11 जनवरी 2026 का काशीमीरा, मीरा रोड का एक वीडियो दिखाता है कि मेला ऑर्केस्ट्रा बार में कथित तौर पर खुलेआम नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। लड़कियां लैपटॉप पर बज रहे म्यूज़िक पर नाचती दिख रही हैं, कथित तौर पर फ्लोर पर 15 से ज़्यादा परफॉर्मर थे—जो कानून लागू करने पर गंभीर सवाल खड़े करता है। ऐसे विज़ुअल्स कानून के डर की पूरी कमी दिखाते हैं। काशीमीरा पुलिस और MBVV पुलिस पब्लिक ऑर्डर और कानूनी नियमों को बनाए रखने के लिए कब कार्रवाई करेगी?

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बीयर बार में कई तरह से कानून का मखौल उड़ाया जा रहा है। इस जगह पर तय समय सीमा के अलावा शराब और शबाब का लुत्फ उठाते हुए कभी भी देखा जा सकता है। सरकारी गाइडलाइन का कोई पालन यहां होता नहीं दिखता जैसे उससे संचालकों को कोई फरक ही नहीं पड़ता। जानकारी के अनुसार स्थानीय पुलिस अधिकारियों की सूचना पर ये बार संचालक करवाई से बच जाते है। यही कारण है कि इन्हे फरक नहीं पड़ता।
हाल ही में ठाणे जिले के अन्य बीयर बार पर कारवाई हुई जिसमें बड़े पैमाने पर अवैध गतिविधियां पाई गई। लेकिन काशीमीरा पुलिस स्टेशन की हद में चलने वाले इस बार पर कोई कारवाई नहीं की जा रही है। लोगों का कहना है की अगर कोई अप्रिय घटना घटी तो जिम्मेदार पुलिस और प्रशासन होगा। इस पोस्ट का मकसद किसी व्यक्ति को चोट पहुंचाना, बदनाम करना या टारगेट करना नहीं है। इसका मकसद सिर्फ़ लोगों में जागरूकता लाना और बड़े पब्लिक इंटरेस्ट में कथित गैर-कानूनी कामों की रिपोर्ट करना है।