मुंबई, मुंबई में म्हाडा घरों का सपना देखने वालों को राज्य सरकार दिवाली का तोहफा देने जा रही है। मुंबई उपनगर के गोरेगांव में म्हाडा सर्व आधुनिक सुविधा संपन्न ३,००० घरों की लॉटरी निकालने की घोषणा की है। इतना ही नहीं इसी प्रोजेक्ट के अंतर्गत उच्च श्रेणी, मध्यम श्रेणी के बने घर भी किफायती कीमत पर देने का फैसला किया है। कल गृह निर्माण मंत्री ने म्हाडा अधिकारियों के साथ गोरेगांव में बने घरों का निरीक्षण किया। लगभग सभी घरों का निर्माण पूर्ण हो चुका है।
मुंबई में अपने घर का सपना देखनेवालों के लिए महाविकस आघाड़ी सरकार दिवाली पर ३,००० घरों की सौगात देने जा रही है। कोरोना से जारी जंग के बाद भी राज्य सरकार `सबका अपना घर योजना’ के तहत लोगों के घरों का सपना साकार करने में कामयाब रही है। म्हाडा कोकण मंडल और पुणे में बने विभिन्न श्रेणी के हजारों घरों की लॉटरी निकालकर लोगों को अपने अधिकार का घर मुहैया कराई है। अब म्हाडा ने मुंबईकरों के लिए गोरेगांव के २,३८६ घर लॉटरी में शामिल किए हैं, जिसमें अति अल्प के १,९४७ घर, निम्न श्रेणी के ७३६ घर हैं। इसके साथ ही अंटॉपहिल, विक्रोली कन्नमवार नगर आदि इलाकों में बने घरों की लॉटरी निकालने का फैसला लिया है।
गृह निर्माण मंत्री जितेंद्र अव्हाड ने कल गोरेगांव का दौरा किया और लॉटरी में आने वाले घरों का अवलोकन किया। सभी घर नई तकनीकी के तहत बनाए गए हैं। आम नागरिकों के लिए सर्व सुविधा संपन्न सुसज्जित घर किफायती दरों में देने का सरकार ने पैâसला किया है। तैयार घरों को देखने के बाद ३,००० घरों की लॉटरी निकालने की घोषणा गृह निर्माण मंत्री ने की। बता दें कि राज्य सरकार सभी लोगों को अपने अधिकार का घर मिले, इसके लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में विविध प्रकार की योजनाओं को क्रियान्वित कर रही है।





Users Today : 1
Users Yesterday : 4
Users Last 7 days : 32
Users Last 30 days : 265
Users This Month : 132
Users This Year : 2914
Total Users : 64121
Views Today : 4
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 73
Views Last 30 days : 351
Views This Month : 196
Views This Year : 3511
Total views : 99534
Who's Online : 0


