Home Crime प्रेम संबंध के चलते 23 वर्षीय व्यक्ति की तीन लोगों ने चाकू...

प्रेम संबंध के चलते 23 वर्षीय व्यक्ति की तीन लोगों ने चाकू घोंपकर हत्या

8
0

मुंबई : पुलिस ने बताया कि हिंगोली के एक बीयर बार में एक आरोपी की बहन के साथ कथित प्रेम संबंध के चलते 23 वर्षीय एक व्यक्ति की तीन लोगों ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात को हुए हमले में मृतक का एक दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। एक अधिकारी ने बताया कि तीन लोगों ने विशाल देवरे और उसके दोस्त ओमकार नरवड़े पर हमला किया, जिससे देवरे की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, आरोपियों में से एक ने प्रेम संबंध को लेकर देवरे से रंजिश रखी थी।
पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है, जिनकी पहचान रुशिकेश कदम, गोपाल देवरे और शिवाजी देवरे के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि विशाल देवरे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आगे के इलाज के लिए नांदेड़ ले जाया गया। आरोपी और पीड़ित हिंगोली जिले की वासमत तहसील के थोरवा गांव के निवासी हैं। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।