Home Maharashtra मुंबई : पश्चिम रेलवे ने नवीनतम कार्रवाई में जाली आईडी कार्ड बनाने...

मुंबई : पश्चिम रेलवे ने नवीनतम कार्रवाई में जाली आईडी कार्ड बनाने वाला गिरफ्तार

124
0

मुंबई : पश्चिम रेलवे ने नवीनतम कार्रवाई में पश्चिम रेलवे द्वारा विशेष उपनगरीय सेवाओं में यात्रा हेतु जाली आईडी कार्ड जारी करने वाले एक व्­यक्ति का पता लगाकर उसे गिरफ्तार करवाने में कामयाबी हासिल की है। पश्चिम रेलवे द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, रेलवे सुरक्षा बल ने लोकल ट्रेनों में यात्रा के लिए लोगों को जाली आईडी कार्ड प्रदान करने में शामिल एक व्­यक्ति को गिरफ्तार करवाने में मुख्­य भूमिका निभाई है।रेलवे सुरक्षा बल द्वारा आरोपी के फोन नम्­बर एवं टेलीग्राम मैसेज के संबंध में प्रारम्भिक सूचना उपलब्­ध कराई गई तथा लोकल ट्रेनों में यात्रा के लिए जाली आईडी बनाने हेतु उसके विरुद्ध वसई रोड पुलिस स्­टेशन में शिकायत दर्ज की गई।