Home Maharashtra एमएसआरटीसी में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू

एमएसआरटीसी में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू

16
0

मुंबई: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन कॉर्पोरेशनमें नौकरी निकली है। एमएसआरटीसी में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे में जो भी उम्मीदवार ट्रांसपोर्ट विभाग की इस वैकेंसी के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वो महाराष्ट्र परिवहन की आधिकारिक वेबसाइट पर msrtc.maharashtra.gov.in जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले जरूरी है कि आप पदों से संबंधित सभी जरूरी योग्यताओं को पहले ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक
महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन की इस भर्ती के जरिए अप्रेंटिस के कुल 256 पदों को भरा जाएगा। जिसमें मोटर मैकेनिक वाहन से लेकर इलेक्ट्रीशियन और टर्नर समेत कई अन्य पद शामिल हैं। इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 06 जून 2024 है। ऐसे में जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वो जल्दी से ऑनलाइन अपना फॉर्म सब्मिट कर दें। पदों की संख्या नीचे विस्तार से बताई गई है।