मुंबई, राज्य में स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं सहित विभिन्न चुनावों की गतिविधियां तेज हैं, राज्यसभा के चुनाव की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हैं। इसी दौरान राज्य में अचानक कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए राज्य के मदद पुनर्वसन मंत्री विजय वडेट्टीवार ने चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण संकेत दिए हैं। वर्तमान समय में राज्य में बढ़ते कोरोना की पाश्र्वभूमि पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने गत गुरुवार को कोविड़ टास्क फोर्स के साथ बैठक की। इस बैठक में मुख्यमंत्री ने जनता से आह्वान किया कि अगर प्रतिबंध नहीं चाहते हैं, तो मास्क लगाएं।
इस संदर्भ में बातचीत करते हुए मदद व पुनर्वसन मंत्री विजय वडेट्टीवार ने कहा कि आगामी ८-१० दिन महत्वपूर्ण है। इन दिनों में कोरोना रोगियों की संख्या कितनी बढ़ती है, उसकी समीक्षा की जाएगी, क्या परिस्थिति निर्माण होती है। उसके आधार पर निर्णय लिया जाएगा। आने वाले चुनाव में समय है, अगस्त सितंबर में चुनाव का कार्यक्रम तय होगा। लेकिन कोरोना की परिस्थिति गंभीर हुई तो चुनाव को आगे बढ़ाने का अनुरोध चुनाव आयोग से करना होगा। चुनाव के दौरान लोगों की भीड़ होगी, जिसके कारण पुन: संक्रमण बढ़ेगा, इसलिए चुनाव को टालने का विचार किया जाएगा। सरकार अपनी तरफ से चुनाव को टालने का अनुरोध करेगी, परंतु निर्णय लेने का अधिकार चुनाव आयोग का है। ऐसा वडेट्टीवार ने कहा। इसके कारण आगामी स्थानीय स्वराज्य संस्था का चुनाव समय पर होगा क्या? इस पर शंका व्यक्त की जा रही है।





Users Today : 1
Users Yesterday : 4
Users Last 7 days : 32
Users Last 30 days : 265
Users This Month : 132
Users This Year : 2914
Total Users : 64121
Views Today : 4
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 73
Views Last 30 days : 351
Views This Month : 196
Views This Year : 3511
Total views : 99534
Who's Online : 0


