मुंबई : मॉनसून के दौरान मनपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती सड़को पर पड़ने वाले गढ्ढो को भरने की होती है। सड़क पर बनने वाले गढ्ढो से मनपा की हर साल मानसून के दौरान बड़ी छीछालेदर होती है। मनपा ने इसी समस्या को देखते हुए सड़क पर बनने वाले गढ्ढो को भरने के लिए कोल्ड मिक्स की सहायता लिया है। मनपा के वर्ली प्लांट में बने कोल्ड मिक्स से गड्ढे भरे जाएंगे और एक घंटे के भीतर की सड़कों को आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। मनपा अतिरिक्त आयुक्त पी वेलरासू ने कहा कि बरसात में गड्ढों को भरने के लिए 3099 मीट्रिक टन कोल्ड मिक्स तैयार किया जा रहा है। जिसमें से 1325 मीट्रिक टन कोल्ड मिक्स वार्डों में भेज दिया गया है। कोल्ड मिक्स बनाने पर मनपा इस साल 6 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। गढ्ढे भरने के लिए चौकोर या तिकोना कट मारा जाता है। फिर टूटे हुए भाग को निकाल दिया जाता है। गड्ढे को पूरी तरह से साफ़ कर कोल्ड मिक्स डाल कर रोलिंग कर दिया जाता है। उसके आधे से एक घंटे के बीच सड़क आवागमन के लायक हो जाती है। कोल्ड मिक्स काफी कम समय में जमीन को पकड़ लेती है जिससे गाड़ियों की आवाजाही से कोई फर्क नहीं पड़ता। बता दें कि पहले बरसात में गड्ढों को भरने के लिए हॉट मिक्स का इस्तेमाल होता था। लेकिन भारी बारिश के समय हॉट मिक्स उखड़ जाता था जिससे दोबारा सडकों पर गड्ढे पड़ जाते थे।
177 रूपये करना पड़ता था खर्च अब 28 रुपये में होगा काम पहले कोल्ड मिक्स ऑस्ट्रिया और इजराइल मंगाया जाता था। तब एक किलो कोल्ड मिक्स की कीमत 177 रुपये किलो पड़ता था। दो साल पहले मनपा ने इसके लिए 28 रुपये किलो के कोल्ड मिक्स का इस्तेमाल करेगी। दो साल पहले मनपा ने यह कोल्ड मिक्स बनाने के लिए वर्ली प्लांट बनाया। जहां आसानी से उसी क्वालिटी का कोल्ड मिक्स तैयार हो रहा है। मनपा ने 70 प्रतिशत कोल्ड मिक्स का वितरण बारिश से पूर्व और बारिश के दौरान किया जाएगा।





Users Today : 27
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 413
Users Last 30 days : 890
Users This Month : 374
Users This Year : 9324
Total Users : 70531
Views Today : 34
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 573
Views Last 30 days : 1159
Views This Month : 518
Views This Year : 10555
Total views : 106578
Who's Online : 2


