मुंबई, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं हैं। यह दावा राकांपा नेता सुप्रिया सुले ने पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में किया। शरद पवार को राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाने को लेकर कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों ने समर्थन किया है। पवार के निवास स्थान `सिल्वर ओक’ पर गत सोमवार को हुई राकांपा नेताओं की बैठक के बाद यह चर्चा जोरों पर शुरू हो गई थी। बैठक में शामिल राकांपा के एक मंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह ने रविवार को पवार से मुलाकात की और भारत के अगले राष्ट्रपति के चुनाव के लिए अपनी पार्टी के समर्थन की बात कही थी। इसके अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे राज्यसभा चुनाव के सिलसिले में मुंबई में थे तो उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार के रूप में पवार के नाम की वकालत की थी। खरगे ने कहा कि कांग्रेस ने पवार की उम्मीदवारी को लेकर ममता बनर्जी के नेतृत्ववाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से भी सलाह-मशविरा किया था। राकांपा के मंत्री ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि पवार राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। साहेब (पवार) जननेता हैं और वे लोगों से मिलना पसंद करते हैं। वे खुद को राष्ट्रपति भवन तक सीमित नहीं रखेंगे। मंत्री के मुताबिक राष्ट्रपति चुनाव से भी ज्यादा अहम यह है कि पवार वर्ष २०२४ के लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष को एक-साथ लाने की कोशिश में व्यस्त हैं।





Users Today : 4
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 56
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 120
Users This Year : 2902
Total Users : 64109
Views Today : 5
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 83
Views Last 30 days : 379
Views This Month : 159
Views This Year : 3474
Total views : 99497
Who's Online : 0


