मुंबई, स्वूâल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने कहा है कि महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षण मंडल द्वारा मार्च-अप्रैल २०२२ में आयोजित १०वीं का परीक्षा परिणाम आज यानी १७ जून को घोषित किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि १०वीं की परीक्षा देने वाले छात्र अपने नतीजे आज दोपहर एक बजे देख सवेंâगे। उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह महाराष्ट्र बोर्ड के १२वीं का परिणाम घोषित किया गया था। इसके बाद से १०वीं की परीक्षा में बैठने वाले छात्र और उनके अभिभावक रिजल्ट के लिए उत्सुक थे। उनकी यह उत्सुकता शुक्रवार दोपहर एक बजे के बाद समाप्त हो जाएगी। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षण मंडल की तरफ से कल १०वीं के नतीजे घोषित किए जाएंगे। स्वूâल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने ट्वीट कर बताया कि पुणे, नागपुर, संभाजीनगर, मुंबई, कोल्हापुर, अमरावती, नासिक, लातूर और कोकण विभागीय शिक्षा मंडलों के माध्यम से परीक्षा में बैठे छात्रों के विषयवार संपादित अंक आज दोपहर एक बजे के बाद विभिन्न आधिकारिक वेबसाइटों पर ऑनलाइन उपलब्ध होंगे।





Users Today : 52
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 438
Users Last 30 days : 915
Users This Month : 399
Users This Year : 9349
Total Users : 70556
Views Today : 61
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 600
Views Last 30 days : 1186
Views This Month : 545
Views This Year : 10582
Total views : 106605
Who's Online : 1


