Home Maharashtra तेज हवा और बारिश के कारण पेड़ टोरेंट पावर की मेन लाइन...

तेज हवा और बारिश के कारण पेड़ टोरेंट पावर की मेन लाइन पर गिर गया; बड़ा हादसा टला

12
0

ठाणे : भिवंडी शहर में एक बड़ा हादसा उस समय होते-होते बच गया, जब तेज हवा और बारिश के कारण एक पेड़ बिजली की मेन लाइन पर टूट कर गिर गया। घटना की सूचना तुरंत बिजली विभाग को दी गई, जिसके बाद लाइन से पेड़ हटाने का काम शुरू किया गया।
जानकारी के अनुसार बाल कंपाउंड इलाके में तेज हवा और बारिश के कारण एक हरा-भरा पेड़ टोरेंट पावर की मेन लाइन पर गिर गया। वहीं, मेन लाइन पर पेड़ गिरने से बड़ा हादसा होते-होते बचा, जबकि इस घटना से पूरे इलाके की बत्ती गुल हो गई।