मुंबई, मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण केंद्र है। इस परिसर को पर्यटकों की सुख-सुविधा की दृष्टि से विकास करके अधिक आकर्षक बनाया जाएगा। ऐसी जानकारी पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने दी। गेट वे ऑफ इंडिया परिसर का विकास करने के लिए आदित्य ठाकरे की अध्यक्षता में कल मंत्रालय में बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में सांसद अरविंद सावंत, पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव वल्सा नायर, पुरातत्व विभाग के संचालक तेजस गर्गे आदि उपस्थित थे।
आदित्य ठाकरे ने कहा कि गेटवे ऑफ इंडिया के मुख्य भाग और गुंबद की मरम्मत विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार करना आवश्यक है। साथ ही क्षेत्र में विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने की आवश्यकता है। इसके लिए क्षेत्र में सुविधाओं को ठीक से डिजाइन किया जाएगा। `आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत ७५ फीट ऊंचा झंडा लगाकर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को आकर्षक बनाने की योजना है। सुरक्षा गार्डों के केबिन, शौचालय, पुराने जमाने की स्ट्रीट लाइट, क्षेत्र सूचना बोर्ड, सड़क के डिवाइडर पर छोटे फ्लैगपोल आदि में सुधार का सुझाव उन्होंने इस मौके पर दिया।
अनेक सालों से समुद्र के थपेड़ों को झेलने और मुंबई के इतिहास के साक्षीदार माहिम किले का संवर्धन करने का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे की पहल से शुरू हुआ है। इस पहल के तहत किला परिसर में साल १९७०-७२ से रह रहे निवासियों का अन्य स्थानों पर पुनर्वास करने का फैसला कल पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने किया है।
ऐतिहासिक माहिम किले के संवर्धन को लेकर राज्य सरकार की तरफ से सर्वाेपरि प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत पर्यटन मंत्री ने कल मंत्रालय में पुरातत्व विभाग, पर्यटन विभाग और मुंबई मनपा के अधिकारियों की संयुक्त समीक्षा बैठक बुलाई। बैठक में माहिम किले का संवर्धन करने के लिए तत्काल कार्रवाई कर साल १९७०-७२ से किला परिसर में रहने वाले निवासियों का अन्य स्थान पर पुनर्वास करने का आदेश आदित्य ठाकरे ने अधिकारियों को दिया है।





Users Today : 4
Users Yesterday : 9
Users Last 7 days : 38
Users Last 30 days : 265
Users This Month : 148
Users This Year : 2930
Total Users : 64137
Views Today : 6
Views Yesterday : 15
Views Last 7 days : 81
Views Last 30 days : 362
Views This Month : 224
Views This Year : 3539
Total views : 99562
Who's Online : 0


