Home Maharashtra दुर्घटना में बच्ची की मौत; डंपर चालक दुर्घटना के साथ साथ सबूतों...

दुर्घटना में बच्ची की मौत; डंपर चालक दुर्घटना के साथ साथ सबूतों को नष्ट करने के आरोप में गिरफ्तार

15
0

सिंधुदुर्ग : पुलिस ने एक तीन वर्षीय बच्ची का शव कब्र से निकाला। दरअसल, दो सप्ताह से अधिक समय पहले एक दुर्घटना में बच्ची की मौत हो गई थी, जिसकी सूचना अधिकारियों को नहीं दी गई थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की को कुचलने वाले डंपर ट्रक के चालक को दुर्घटना के साथ साथ सबूतों को नष्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

लड़की के माता-पिता छत्तीसगढ़ के प्रवासी श्रमिक हैं। पांच अगस्त को दुर्घटना के बाद ट्रक चालक, उसका सहायक और लड़की के माता-पिता ने शव को दफना दिया। सूचना मिलने के बाद जिला पुलिस ने जांच शुरू की और अदालत की अनुमति से शव को कब्र से बाहर निकाला। फिलहाल मामले की जांच जारी है।