ठाणे, ठाणे अदालत ने गुरुवार को फिल्म अभिनेत्री केतकी चितले को जमानत दे दी। बौद्ध धर्म पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने के आरोप में ठाणे पुलिस ने अभिनेत्री को गिरफ्तार किया था। केतकी के वकीलों ने बताया कि जमानत २५,००० रुपए का जुर्माना भरने पर मिली है।
बता दें कि केतकी चितले को ठाणे पुलिस ने सोशल मीडिया पर राकांपा अध्यक्ष शरद पवार का अपमान करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इस मामले में न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद रबाले पुलिस ने अभिनेत्री को एटॉसिटी मामले में हिरासत में लिया था। दरअसल केतकी के खिलाफ वर्ष २०२० में सोशल मीडिया पर बौद्ध धर्म के बारे में आपत्तिजनक बयान देने का मामला दर्ज था। अदालत ने अभिनेत्री को ४ दिन की पुलिस कस्टडी के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। अभिनेत्री ने अपने वकील वसंत बंसोडे के माध्यम से जमानत के लिए आवेदन किया था। जमानत अर्जी पर करीब दो सप्ताह पहले ठाणे की एक अदालत में सुनवाई हुई थी। जमानत अर्जी पर गुरुवार को पैâसला हुआ। इसी के तहत कोर्ट ने केतकी चितले को २५ हजार रुपए का जुर्माना लगाकर उन्हें जमानत दे दी है।





Users Today : 0
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 84
Users Last 30 days : 285
Users This Month : 36
Users This Year : 2818
Total Users : 64025
Views Today :
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 97
Views Last 30 days : 383
Views This Month : 42
Views This Year : 3357
Total views : 99380
Who's Online : 0


