Home Crime 2006 लोकल ट्रेन धमाके के मास्टरमाइंड की मांग, फिर से हो पूरे...

2006 लोकल ट्रेन धमाके के मास्टरमाइंड की मांग, फिर से हो पूरे मामले की जांच

24
0

मुंबई, बम धमाकों के मास्टरमाइंड एहतेशाम सिद्दीकी ने मुंबई बम धमाकों की दोबारा जांच की मांग की है. एहतेशाम 11 जुलाई 2006 को मुंबई लोकल ट्रेन में हुए बम धमाकों का मुख्य आरोपी है. वह प्रतिबंधित आतंकी संगठन स्टुडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया का सदस्य था. मुंबई बम धमाकों के लिए सिद्दीकी को विस्फोटों के सिलसिले में 2015 में फांसी की सजा सुनाई गई थी और कुछ साल से वो नागपुर जेल के फांसी यार्ड में है. उसकी मौत की सजा फिलहाल पुष्टि के लिए हाई कोर्ट में पेंडिंग है.
जानकारी के मुताबिक एहतेशाम ने हाईकोर्ट, एटीएस, जेल प्रबंधन और सीधे पीएमओ को पत्र लिखा है. हालांकि, सिद्दीकी ने इस पर संदेह जताया है कि क्या उसका पत्र वास्तव में नागपुर जेल प्रशासन ने इन पतों पर भेजा है. सूत्रों के अनुसार जेल प्रशासन ने पत्र भेजे जाने का क्रमांक सिद्दीकी को दिया लेकिन एहतेशाम सिद्दीकी ने जेल से इस बारे में एक आरटीआई दायर की. उसकी अपील पर बुधवार को सूचना आयुक्त राहुल पांडे ने सुनवाई की. इस समय सिद्दीकी ने खुद राहुल पांडे के सामने अपनी दलील पेश करने की इजाजत ली थी. मामले की सुनवाई वर्चुअल माध्यम से की गई थी.
वहीं मिड-पीटीसी मुंबई लोकल ट्रेन ब्लास्ट में दोषी पाए गए और फांसी की सजा पाए हुए सिद्दीकी का कहना है कि उस पर एटीएस ने विस्फोट का झूठा आरोप लगाया गया था. इसलिए उसको फिर से जांच की जानी चाहिए. आपको बता दें कि मुंबई लोकल ट्रेन में 11 मिनट में हुए इस ब्लास्ट में 209 लोग मारे गए थे और 714 अन्य घायल हुए थे. वहीं एटीएस ने अदालत में साबित कर दिया है कि अब्दुल वाहिद दीन के किराए के घर में पाकिस्तानी आतंकवादी अम्मू जान, साबिर, अबू बकर, कसम अली, एहसानुल्लाह और अबू हसन को रखने के लिए एहतेशाम सिद्दीकी ही जिम्मेदार था.