मुंबई, मुंबई की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में वक्त से कीमती कुछ भी नहीं होता। हर कोई समय पर अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचना चाहता है। मगर कई बार लोकल की धीमी रफ्तार परेशानी का कारण बन जाती है। हार्बर लाइन में यह परेशानी कुछ ज्यादा ही है। मगर अब सीएसएमटी से गोरेगांव जानेवाली ट्रेनों को राहत मिलनेवाली है। यहां माहिम से गोरेगांव तक तीन जगहों पर गति अवरोधक हटने वाले हैं, जिससे लोकल ट्रेनों की रफ्तार इन मार्ग पर बढ़ जाएगी।
माहिम स्टेशन पर प्लेटफॉर्म के पास में हाल ही में कर्व हटाया गया था। इस दौरान यहां से गुजरनेवाली हार्बर लाइन की ट्रेनों की गति ३० किमी प्रति घंटा तक सीमित कर दी गई थी। पश्चिम रेलवे के अनुसार अब यहां पर क्रॉस ओवर हटाए जा रहे हैं। क्रॉस ओवर से ट्रेनें पटरियां बदलती हैं और इस प्रक्रिया में ट्रेनों की गति को कम करना पड़ता है। तीन जगह से जब क्रॉस ओवर प्वांइट हटेंगे, तब वहां ट्रेनों की स्पीड बढ़ाकर ५० किमी प्रति घंटा हो जाएगी। चर्चगेट स्टेशन पर हाल ही में सबवे की दीवार को हटाया गया है। यहां स्टेशन में जब ट्रेनें एंट्री करती थीं, तब स्पीड २० किमी प्रतिघंटा करनी पड़ती थी। यहां के प्लेटफॉर्म क्रमांक १-२ पर सबवे की दीवार हटाकर उसकी डिजाइन बदली गई। इस काम के बाद यहां ट्रेनों की स्पीड १० किमी प्रति घंटा बढ़ी है। पश्चिम रेलवे के अनुसार जल्द ही यहां क्रॉस ओवर प्वाइंट हटाने और पटरियों को सीधा करने का काम भी होगा। इसके बाद ट्रेनों की स्पीड करीब ५० किमी प्रति घंटा हो जाएगी। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्वâ अधिकारी सुमित ठाकुर ने बताया कि लॉकडाउन में कुछ जटिल जगहों पर काम करने का मौका मिल गया था। लोकल ट्रेनों का ऑपरेशन जब बंद था, तब कई जगहों से पीएसआर हटाए गए। पीएसआर का मतलब होता है पर्मानेंट स्पीड रेस्ट्रिक्शन, जो अब तक ट्रेनों के ऑपरेशन के कारण हटाना संभव नहीं था।





Users Today : 7
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 350
Users Last 30 days : 839
Users This Month : 297
Users This Year : 9247
Total Users : 70454
Views Today : 8
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 484
Views Last 30 days : 1088
Views This Month : 411
Views This Year : 10448
Total views : 106471
Who's Online : 0


