Home Crime मानखुर्द पुलिस की गिरफ्त में गांजा तस्कर, 850 ग्राम गांजे के साथ...

मानखुर्द पुलिस की गिरफ्त में गांजा तस्कर, 850 ग्राम गांजे के साथ एक 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार

43
0

मुंबई:-मनोज दुबे

मुंबई पुलिस आयुक्त संजय पांडे के नेतृत्व में लगातार ड्रग्स माफियाओं के शिंकजा कसा जा रहा है एक के बाद एक बड़ी कार्रवाई होने की वजह से ड्रग्स तस्करी करने वालो में डर का माहौल बना हुवा है।
मानखुर्द पुलिस के एटीसी अधिकारी को गुप्त सूचना मिली कि लल्लू भाई कंपाउंड में गांजे की तस्करी होने वली है मिली जानकारी के आधार पर मानखुर्द पुलिस के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ने एक विशेष टीम बनाकर गंजा तस्करी करने आये युवक को गिरफ्तार किया जिसकी तालाशी लेने पर उसके पास से लगभग 850 ग्राम गांजा पाया गया।आरोपी का नाम गणेश राम कृष्णा मुपणार बताया जा रहा है।
मानखुर्द पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जाच शुरू कर दी है।
उपरोक्त कार्रवाई मानखुर्द के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक महादेव कोली ने मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक किशोर खरात,पुलिस उपनिरीक्षक सुशांत सालवी,पुलिस हवलदार मनोहर जाधव,पुलिस नाईक हेमंत, पुलिस सिपाही अतुल ठाकुर,महिला पुलिस सिपाही रेश्मा बोराटे ने की।