ठाणे, मानसून विभाग के अनुमान को इस वर्ष मानसून के बादलों ने दगा देकर गलत साबित कर दिया है। मानसून विभाग का अनुमान था कि इस वर्ष जून महीने में भारी बारिश दर्ज की जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मानसून देरी से आया इस वजह से ठाणे जिले को जलापूर्ति करनेवाले बारवी डैम में अब ३१ प्रतिशत पानी ही शेष बचा हुआ है। अगर ऐसी स्थिति रही तो आनेवाले समय में ठाणेकरों को जल संकट से जूझना पड़ सकता है।
बता दें कि मानसून विभाग ने अनुमान लगाया था कि मानसून मुंबई सहित ठाणे, कोकण क्षेत्र में मई महीने के अंत तक आएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। प्रति वर्ष ठाणे जिले में जून के महीने में लगभग ४०० मिमी वर्षा होती है। ठाणे जिले में पिछले वर्ष ६६६.६ मिमी बारिश हुई थी। पिछले वर्ष औसत से १६५.५ प्रतिशत बारिश अधिक हुई थी। इसी वजह से जल स्रोतों में पर्याप्त जल जमा हो गया था। वहीं इस वर्ष बरसात पर्याप्त न होने से जल स्रोतों से जल स्तर तेजी से घटने लगा है। जिले में २७ जून तक सिर्फ ३२.३ मिमी बारिश हुई है। अब तक सिर्फ १२९.४ मिमी वर्षा दर्ज की गई है। यदि आनेवाले सप्ताह में बरसात झमाझम नहीं हुई तो ठाणे जिले को जल संकट का सामना करना पड़ सकता है।





Users Today : 44
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 430
Users Last 30 days : 907
Users This Month : 391
Users This Year : 9341
Total Users : 70548
Views Today : 53
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 592
Views Last 30 days : 1178
Views This Month : 537
Views This Year : 10574
Total views : 106597
Who's Online : 3


