Home Country रेप के बाद पत्थर से कुचलकर हत्या, दो दिन से लापता थी...

रेप के बाद पत्थर से कुचलकर हत्या, दो दिन से लापता थी ९ साल की बच्ची

158
0

ग्वालियर, जिसको अपना समझकर परिवार के लोग मान-सम्मान कर रहे थे, वहीं मासूम का कातिल निकला। कुछ इसी तरह एमपी के ग्वालियर में ९ साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या रिश्तेदार के करने का मामला सामने आया है। बच्ची २ दिन से लापता थी। कल उसका शव हजीरा में धर्मकांटे के पास रेलवे ट्रैक के किनारे मिला। हत्या के बाद शव झाड़ियों में फेंका गया। शव पर कपड़े नहीं थे। पास ही खून से सना पत्थर पड़ा था। माना जा रहा है कि रेप के बाद बच्ची की पत्थर से कुचलकर हत्या की गई। बच्ची का आखिरी वीडियो भी सामने आया है। उसे आखिरी बार रिश्तेदार कल्ला उर्फ कल्लू राठौर के साथ जाते हुए देखा गया था। थाना प्रभारी हजीरा मनीष धाकड़ ने बताया कि दो दिन पहले बच्ची लापता हुई थी। परिवार ने बताया कि बच्ची घर के पास ही अपने भाई और मोहल्ले के बच्चों के साथ मंदिर के करीब खेल रही थी। वहां से उसे चॉकलेट और आइसक्रीम का लालच देकर रिश्तेदार साथ ले गया था।
आरोपी से पूछने पर उसने बताया कि बच्ची आइसक्रीम लेकर चली गई थी। परिजनों ने बताया कि बेटा जब घर आया तो उससे बच्ची के बारे में पूछा। उसने बताया कि बहन को बाबा (कल्ला) आइसक्रीम दिलाने ले गए हैं। वह काफी देर तक घर नहीं लौटी। कल्ला के घर पहुंचे तो उसने बताया कि आइसक्रीम और चॉकलेट लेकर वह चली गई थी। इसके बाद पुलिस में शिकायत की।