Home Crime मानहानि मामला: चार जुलाई को मुंबई की अदालत में पेश होंगी कंगना...

मानहानि मामला: चार जुलाई को मुंबई की अदालत में पेश होंगी कंगना रनौत

22
0

मुंबई : अभिनेत्री कंगना रनौत, बॉलीवुड गीतकार जावेद अख्तर द्वारा दायर मानहानि के एक मामले में चार जुलाई को यहां मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश होंगी। अंधेरी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में सोमवार को जब मामला सुनवाई के लिए पेश किया गया तब रनौत के वकील ने अभिनेत्री को पेशी से छूट प्रदान करने की अनुमति मांगी। इसके बाद अदालत ने रनौत के वकीलों को मामले से संबंधित लिखित दस्तावेज सौंपने का निर्देश दिया और कहा कि आरोपी को सुनवाई की अगली तारीख (चार जुलाई) को पेश होना पड़ेगा।
रनौत के वकील द्वारा दस्तावेज सौंपने के बाद अदालत ने उस दिन के लिए पेशी से छूट प्रदान की।