मनोज दुबे
मुंबई:-मुंबई पुलिस आयुक्त के रूप में विवेक फनसालकर को नियुक्त किया गया है। मुंबई पुलिसआयुक्त संजय पांडे दिनांक 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। उनकी जगह अब फनासालकर को नियुक्त किया गया है।
मुंबई के पुलिस महानिदेशक रजनीश सेठ, विवेक फनसालकर और पुणे के पुलिस आयुक्त अभिताभ गुप्ता का नाम चर्चा में था। आखिरकार विवेक फनासालकर के नाम पर मुहर लग गई है।
कोरोना काल में उन्होंने जान बचाने के लिए जान जोखिम में डालने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए पहल की। उन्होंने ड्यूटी के दौरान मरने वाले कर्मचारियों के बच्चों को सीधे नियुक्ति पत्र सौंपने की प्रक्रिया शुरू की थी. उनकी इस पहल की पूरे राज्य में सराहना हुई।
विवेक फनसालकर 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने राज्य के आतंकवाद विरोधी दस्ते के अतिरिक्त महानिदेशक के रूप में कार्य किया है। वह रिश्वत रोकथाम विभाग के प्रमुख भी थे। वे सख्त अनुशासन और ईमानदारी के अपने गुणों के लिए जाने जाते हैं।





Users Today : 2
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 74
Users Last 30 days : 287
Users This Month : 44
Users This Year : 2826
Total Users : 64033
Views Today : 2
Views Yesterday : 7
Views Last 7 days : 86
Views Last 30 days : 386
Views This Month : 51
Views This Year : 3366
Total views : 99389
Who's Online : 0


