मुंबई, मुंबई में पिछले २ दिनों से जबरदस्त बरसात हो रही है। कई जगहों पर बरसाती पानी भी जमा हुआ, लेकिन मनपा की ओर से इस बार मानसून को लेकर की गई जबरदस्त तैयारी के चलते किसी भी ठिकाने पर ज्यादा समय तक पानी नहीं जमा हो पाया। मुंबई में ४५६ पंप एक साथ काम कर रहे हैं। मुंबई मनपा के चौकन्ने होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित नहीं हो पाई है। सड़कों पर वाहन धीरे-धीरे चलते रहे। सबसे ज्यादा पानी जमा होनेवाले क्षेत्र हिंदमाता और किंग्ससर्कल का गांधी मार्केट जल जमाव से मुक्त रहा।
हिंदमाता में इस बार २५० एमएम की बरसात के बाद भी एक फुट से कम पानी जमा हो सका, उसे भी मनपा के पंपिंग सेट के जरिए कुछ मिनटों में खींच लिया गया। इतनी बरसात में भी हिंदमाता क्षेत्र में यातायात सरल तरीके से चल रहा था। वाहनों को धीरे-धीरे छोड़ा जा रहा था। उसी प्रकार किंग्ससर्कल में बिल्कुल पानी नहीं लगा। वाहन बनाए गए टैंक में पानी जमा हो रहा था और बाद में पंपिंग के जरिए पानी समुद्र में फेंकने का काम हो रहा था। मनपा के आंकड़ों के अनुसार शहर में २३० तो उपनगर में लगभग २०० एमएम बरसात हुई है। सबसे ज्यादा जी नॉर्थ और जी साउथ वॉर्ड में बरसात हुई है। यहां लगभग २५० एमएम से ज्यादा बरसात हुई है। पिछले दो दिनों में समुद्र में हाईटाइड भी था, ऐसे समय में यदि जोरदार बारिश होने की आशंका को देखते हुए मनपा की ओर से बड़े पैमाने पर पंपिंग सेट लगाए गए हैं।
पिछले दो दिनों में हुई जमकर बरसात के दौरान शहर में कुल ४ जगहों पर घर गिरने की शिकायतें मिली हैं। मनपा ने सुरक्षाकर्मियों को भेजकर बचाव कार्य किया है। इसके अलावा मुंबई में २३ जगहों पर भारी बारिश के चलते वृक्ष गिर गए हैं। इन वृक्षों को सड़क से हटाने का काम भी जारी है।





Users Today : 4
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 390
Users Last 30 days : 867
Users This Month : 351
Users This Year : 9301
Total Users : 70508
Views Today : 4
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 543
Views Last 30 days : 1129
Views This Month : 488
Views This Year : 10525
Total views : 106548
Who's Online : 0


