मुंबई : पश्चिम रेलये की ओर से ऑपरेशन कार्यो को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए बोरीवली और भायंदर सटेशनों के बीच अप एवं डउन फास्ट लाइनों पर जंबो ब्लॉक रहेगा। वहीं, प्रभादेवी स्टेशन पर शनिवार/ रविवार की मध्य रात्रि-प्रभादेवी रोड ओवर ब्रिज के गर्डर के डी-लॉन्चिंग कार्य के लिए मेजर ब्लॉक लिया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार, बोरीवली और भाइंदर स्टेशनों के बीच 00.15 बजे से 03:45 बजे तक ब्लॉक लिया जाएगा, जबकि प्रभादेवी स्टेशन पर 01:30 बजे से 06:00 बजे तक मेजर ब्लॉक लिया जाएगा। प्रभादेवी के जंबो ब्लॉक के चलते 45 लोकल रद्द रहेंगी।
बोरीवली-भायंदर ब्लॉक के दौरान फास्ट लाइन की सभी ट्रेनें विरार/वसई रोड और बोरीवली के बीच स्लो लाइन पर चलाई जाएंगी। प्रभादेवी स्टेशन पर ब्लॉक के दौरान कुछ उपनगरीय सेवाएं निरस्त रहेंगो और कुछ सेवाओं को दादर और बांद्रा से शोर्ट टर्मिनेट कर वहीं से रिटर्न किया जाएगा। ब्लॉक अवधि के दौरान चर्चगेट और प्रभादेवी स्टेशनों के बीच तथा माटुंगा रोड औरमहिम स्टेशनों पर कोई उपनगरीय ट्रेन सेवा परिचालित नहीं होगी।
लंबी दूरी की ट्रेनें होंगी रेगुलेट
14 मार्च को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 22946 ओखा-मुंबई सेट्रल एक्सप्रेस को 1 घंटा 45 मिनट रेगुलेट किया जाएगा। वही, इसी दिन यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 12928 एकता नगर-दादर एक्सप्रेस को 1 घंटा रेगुलेट किया जाएगा। इसके अलावा इसी दिन यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 12902 अहमदाबाद-दादर एक्सप्रेस को 1 घंटा रेगुलेट किया जाएगा। इसी दिन यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 09052 भुसावल-दादर एक्सप्रेस को 45 मिनट रेगुलेट किया जाएगा। वही, 15 मार्च को मुंबई सेट्रल 05:40 बजे यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 22953 गुंबई सेंट्रल-अहगदाबाद एक्सप्रेस 06:10 बजे प्रस्थान करेगी, अर्थात यह ट्रेन 30 मिनट रिशेड्युल किया जाएगा।





Users Today : 43
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 429
Users Last 30 days : 906
Users This Month : 390
Users This Year : 9340
Total Users : 70547
Views Today : 52
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 591
Views Last 30 days : 1177
Views This Month : 536
Views This Year : 10573
Total views : 106596
Who's Online : 3


