Home Crime पूर्व मुंबई कमिश्नर संजय पांडे को ED ने भेजा समन्स बढ़ सकती...

पूर्व मुंबई कमिश्नर संजय पांडे को ED ने भेजा समन्स बढ़ सकती है पांडे की मुश्किलें।

286
0

मुंबई:-मनोज दुबे

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर संजय पांडे की मुश्किलें बढ़ गई है। संजय पांडे को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने समन्स भेजा है। मनी लॉन्ड्रिंग के केस में पूछताछ के लिए पांडे को बुलाया है।पूर्व पुलिस कमिश्नर को पूछताछ के लिए 5 जुलाई को हाजिर होने के लिए कहा गया है। संजय पांडे से मनी लॉन्ड्रिंग के एक पुराने केस में पूछताछ की जानी है. मुंबई पुलिस कमिश्नर के तौर पर उनका कार्यकाल विवादास्पद रहा था कई आरोप पांडे पे लगे थे। संजय पांडे तीन दिन पहले ही पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए है।

संजय पांडे जब राज्य के डीजीपी थे तब उन्होंने तात्कालीन मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ मामले को हल्का करने का दबाव बनाया था. उन्हें एनएसई सर्वर कंप्रोमाइज केस मामले में समन्स भेजा गया है. चित्र रामकृष्ण मामले में एक ऑडिट कंपनी तैयार की गई थी. यह कंपनी संजय पांडे की थी. इन दोनों ही मामलों में संजय पांडे को ईडी ने नोटिस भेज कर पूछताछ के लिए बुलाया है।