Home Crime कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए एनसीपी के सभी नियोजित कार्यक्रम...

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए एनसीपी के सभी नियोजित कार्यक्रम रद्द, शरद पवार का फैसला

38
0

मुंबई : शरद पवार की पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते संक्रमण (Infection) को देखते हुए अपने सभी नियोजित कार्यक्रमों को रद्द करने का फैसला लिया है। बुधवार को पार्टी अध्यक्ष शरद पवार ने अपने सभी मंत्रियों और प्रमुख नेताओं के साथ वाय. बी. चव्हाण सेंटर में एक ख़ास बैठक की। इस बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और अल्पसंख्यक मंत्री नवाब मलिक ने इस महीने पार्टी के नियोजित शिविरों और अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों को रद्द करने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि हालांकि मंत्री और पालक मंत्री हर जिले में जाकर पार्टी कार्यकर्ताओं व लोगों से बातचीत कर जानकारी लेंगे। मलिक ने कहा कि आगामी चुनावों के लिए पार्टी के सदस्य पंजीकरण कार्यक्रम पर भी चर्चा की गई। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी आगामी स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारी कर रही है।
नवाब मलिक ने यह भी कहा कि पार्टी की भूमिका यह सुनिश्चित करना है कि आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में ओबीसी का आरक्षण अप्रभावित रहे। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री छगन भुजबल को ओबीसी के राजनीतिक आरक्षण पर अदालती लड़ाई लड़ने की जिम्मेदारी दी गई है, मलिक ने साफ़ तौर से कहा की ओबीसी के राजनीतिक आरक्षण के बिना चुनाव न कराने की शुरुआत से ही पार्टी की भूमिका थी और वही रहेगी।