मुंबई, पहली बारिश में ही मुंबई बेहाल हो गई। भारी बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया और ट्रेनों के पहिए भी थम गए। इस बीच मुंबई में हाई टाइड को लेकर चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश के 4 महीने में 18 दिन खतरे भरे हैं। इन 18 दिनों में हाई टाइड के दौरान समुद्र में लहरों की ऊंचाई करीब 5 मीटर तक रहेगी। अगर हाई टाइड के वक्त बारिश हुई तो मुंबईकरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
आमतौर पर मुंबई में मॉनसून का आगमन 10 जून को होता है। इस बार मॉनसून ने एक दिन पहले ही दस्तक दे दी। बुधवार सवेरे से शुरू हुई बरसात ने मुंबई की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया था। बारिश का यह सिलसिला गुरुवार को मुंबई व आसपास सटे शहरों के कुछ इलाकों में दिखा, तो कुछ जगह रुक-रुककर बारिश हो रही थी। मौसम विभाग ने मॉनसून के दौरान समुद्र में उठनेवाली ऊंची लहरों से मुंबईकरों को अभी से आगाह कर दिया है। लॉकडाउन के बाद धीरे-धीरे खुल रही मुंबई से लोग बारिश का लुत्फ उठाने के लिए समुद्र किनारे जाते हैं, ऐसे में वे हाई टाइड में लहरों की चपेट में न आएं, इसके लिए मौसम विभाग ने अभी से ही अलर्ट जारी किया है।
मॉनसून के 4 महीने में मुंबईकरों के लिए 18 दिन जोखिम भरे रहेंगे। इनमें 6 दिन तो सिर्फ जून महीने में ही है। जबकि 12 दिन में से जुलाई में 5 दिन, अगस्त में 5 और सितंबर में 2 दिन है। हाई टाइड के दौरान बीएमसी पंपिंग स्टेशनों के फ्लड गेट बंद कर देती है। इस दौरान बारिश जोरदार हुई तो मुंबई की सड़कों पर जमा होनेवाले पानी की निकासी नही हो पाएगी जिससे मुंबई में बाढ़ जैसी स्थिति हो जाती है।





Users Today : 0
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 343
Users Last 30 days : 832
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today :
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 476
Views Last 30 days : 1080
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


