मुंबई: सोशल मीडिया के माध्यम से सेक्सटॉर्शन रैकेट (sextortion racket) में कई लोगो को फ़साने का मामला सामने आ चुका है।जहां कई लोग इस घटना के शिकार हो चुके है।
वही एक मामला मुंबई घाटकोपर के असल्फा इलाके का सामने आया है जहां असल्फा में रहने वाले एक युवक को महिला द्वारा ब्लैकमेल करके एक लाख रुपये की जबरन वसूली का आरोप लगा है।बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया द्वारा असल्फा के रहने वाले एक युवक का शबनम दिवेकर नामकी महिला से दोस्ती होती है और फिर वीडियो कॉल और व्हाट्सप्प चैटिंग के जरिये लॉज में मिलकर शारीरिक संबंध बनाने का आग्रह महिला द्वारा किया जाता है।रविवार के दिन युवक महिला को लॉज में मिलता है और लॉज में महिला उस युवक के साथ मोबाइल में कुछ फोटो खींच लेती है और लॉज से बाहर निकले पर महिला ने अपने कुछ लोगो द्वारा उस युवक डरा धमकाकर पैसे की मांग करने लगी पैसा ना देने पर बदनामी और केस में फ़साने की धमकी देने लगी।पीड़ित युवक को किडनैप करने के लिए इस्तेमाल होने वाली हुंडई एक्सेंट कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है।युवक ने उनसे एक दिन का समय मांगा और इस बात की जानकारी घाटकोपर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जितेंद्र आगरकर को दी।
पीड़ित युवक की शिकायत पर पुलिस उपायुक्त प्रशांत कदम के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जितेंद्र आगरकर ने अपनी टीम के साथ इस मामले की जांच की और 3 लोगो को गिरफ्तार किया जिनके नाम साहिल नादर,रंजीत मोरे,अरबाज़ खान है और आरोपी महिला फरार बताई जा रही है।
घाटकोपर पुलिस ने गु.र.क्र 411/2021 कलम 364,388,213,34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।





Users Today : 46
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 389
Users Last 30 days : 878
Users This Month : 336
Users This Year : 9286
Total Users : 70493
Views Today : 57
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 533
Views Last 30 days : 1137
Views This Month : 460
Views This Year : 10497
Total views : 106520
Who's Online : 0


