Home Crime ठाणे में कॉल सेंटर का भंडाफोड़

ठाणे में कॉल सेंटर का भंडाफोड़

9
0

ठाणे : ठाणे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक व्यक्ति को अवैध कॉल सेंटर चलाने और बिना अनुमति के अमेरिकी नागरिकों को नियंत्रित दवाइयां बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आकाश रवेंद्रसिंह यादव को शुक्रवार को वागले एस्टेट पुलिस की अपराध इकाई ने छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया।
कपूरबावड़ी पुलिस थाने के अधिकारी के अनुसार, “यादव एक वैध दवा कंपनी के प्रतिनिधि के रूप में सोमा, ट्रामाडोल, वियाग्रा, सियालिस, और ऑक्सीकोडोन जैसी नियंत्रित दवाइयाँ बेच रहा था। वह अमेरिकी नागरिकों से संपर्क करने के लिए वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल (वीओआईपी) तकनीक का उपयोग कर रहा था।