मुंबई : मुंबई समेत महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार वीकेंड पर लॉकडाउन लगाने का फैसला कर सकती है। बुधवार को उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने राज्य में कोरोना वायरस की मौजूदा स्थिति को लेकर कोविड टास्क फोर्स के साथ ख़ास बैठक की।
सूत्रों के मुताबिक़, इस बैठक में फिलहाल वीकेंड लॉकडाउन लगाने के बारे में सहमति बन पाई है। इसके अलावा सख्त प्रतिबंधों के तौर पर सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल और धार्मिक स्थलों को बंद रखने पर अहम फैसला लिया जा सकता है। लोकल ट्रेन में भीड़ को कम करने के लिए दिल्ली सरकार की तर्ज पर गैर आवश्यक सेवा से जुड़े कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम की अनुमति दी जा सकती है। इस बारे में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से चर्चा करने के बाद इसका आधिकारिक रूप से ऐलान किया जाएगा।
अजित पवार पवार ने कहा कि जैसा कि विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि राज्य में कोरोना वायरस का प्रसार तेजी से बढ़ेगा, ऐसे में स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए जाने चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को इस चुनौती से निपटने रहने के लिए तैयार रहने को कहा है। इसके अलावा सभी विभागों को आपस में मिल कर समन्वय से काम करने के निर्देश दिए हैं। उपमुख्यमंत्री ने कोविड टास्क फोर्स की टीम के साथ हुई मीटिंग में अस्पतालों में बेड की उपलब्धता, ऑक्सीजन की खपत और उत्पादन के अलावा आइसोलेशन की सुविधाओं पर भी चर्चा की। इस बैठक में पवार के अलावा स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे, मुख्य सचिव देबाशीष चक्रवर्ती, जन स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. प्रदीप व्यास और कोविड टास्क फोर्स के अध्यक्ष डॉ. संजय ओक समेत कई अधिकारी और डॉक्टर मौजूद रहे।





Users Today : 1
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 344
Users Last 30 days : 833
Users This Month : 291
Users This Year : 9241
Total Users : 70448
Views Today : 1
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 477
Views Last 30 days : 1081
Views This Month : 404
Views This Year : 10441
Total views : 106464
Who's Online : 0


