मुंबई, भाजपा की पूर्व प्रवक्ता द्वारा दिए गए विवादित बयान का समर्थन करने के कारण उदयपुर के दर्जी कन्हैयालाल और अमरावती के फार्मासिस्ट उमेश कोल्हे जिहादी मानसिकता वालों का शिकार बन गए। कन्हैया और कोल्हे को उन्हीं के परिचित कट्टरपंथी मुसलमानों ने इस्लामिक इस्टेट की तर्ज पर गला काटकर मौत के घाट उतार दिया। नूपुर, नवीन जिंदल, कन्हैया और कोल्हे के समर्थन में वीडियो डालनेवाले दर्जनों लोगों को अभी भी धमकी मिल रही है। ऐसे ही लोगों में दक्षिण मुंबई की एक किशोरी भी शामिल है, जिसे १ जुलाई को तीन अलग-अलग नंबरों से कॉल करके और मैसेज भेजकर कोई गला काटने की धमकी दे रहा था। इसे गंभीरता से लेते हुए हरकत में आई मुंबई पुलिस ने एक सिरफिरे युवक को कश्मीर से गिरफ्तार किया है।
बता दें कि नूपुर शर्मा के समर्थन के कारण २८ जून को उदयपुर में कन्हैयालाल की कट्टरपंथी मुसलमानों ने नृशंसतापूर्वक हत्या कर दी थी। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद आहत दक्षिण मुंबई निवासी १६ वर्षीय काजल (काल्पनिक नाम) ने अपने फेसबुक वॉल पर एक वीडियो साझा किया था, जिसके बाद १ जुलाई की रात किसी ने तीन अलग-अलग नंबरों से मैसेज भेजकर काजल को रेप करने, गला काटने व कत्ल करने की धमकी दी तथा व्हॉट्सऐप कॉल करके गाली-गलौज भी करता रहा। काजल ने इसकी शिकायत वीपी मार्ग पुलिस थाने में दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी निलोत्पल के मार्गदर्शन में तथा वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक किशोर शिंदे के नेतृत्व में वीपी मार्ग पुलिस थाने की टीम छानबीन में जुट गई।
जांच में जुटे पीआई संजय सागवेकर एपीआई अमित भोसले, महिला पीएसआई दीपाली परदेशी व उनकी टीम को पता चला कि धमकी वाले कॉल और मैसेज जम्मू-कश्मीर के बड़गाम जिले से आए थे, जिसके बाद वीपी मार्ग पुलिस की टीम ९ जुलाई को पहले श्रीनगर पहुंची और वहां से बड़गाम जाकर बड़गाम पुलिस की मदद से धमकी देनेवाले सिरफिरे की तलाश शुरू की। मुंबई और बड़गाम पुलिस ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद वांछित ३० वर्षीय सिरफिरे को ढूंढ़ निकाला। वीपी मार्ग पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करके मुंबई ले आई। यहां कोर्ट ने उसे १४ जुलाई तक पुलिस की हिरासत में भेज दिया। अब मुंबई पुलिस आरोपी की आपराधिक पृष्ठभूमि खंगालने में जुटी है।





Users Today : 52
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 438
Users Last 30 days : 915
Users This Month : 399
Users This Year : 9349
Total Users : 70556
Views Today : 61
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 600
Views Last 30 days : 1186
Views This Month : 545
Views This Year : 10582
Total views : 106605
Who's Online : 0


