पुणे, एक महिला को सोशल साइट इंस्टाग्राम पर लड़के से प्यार हो गया। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। लेकिन दोनों को यह शादी रास नहीं आई। पत्नी को पति के किसी दूसरे के साथ अफेयर का शक होने लगा। इसके बाद जालिम पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। यह घटना पुणे के हिंजेवाड़ी में घटित हुई।
मिली जानकारी के अनुसार हिंजेवाडी पुलिस ने कीर्ति हनुमंत बेडेकर (१९) की हत्या के आरोप में उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कीर्ति की मौसी द्वारा दिए गए बयान के अनुसार लोनावला में रहनेवाली उनकी भतीजी की इंस्टाग्राम पर आरोपी से मुलाकात हुई थी। आरोपी सासवड का रहनेवाला है। दोनों धीरे-धीरे सोशल नेटवर्किंग साइट पर करीब आ गए और उन्होंने अपने फोन नंबरों का आदान-प्रदान कर लिया। बाद में दोनों ने १० दिसंबर २०२१ को भागकर शादी कर ली। मौसी को अपनी भतीजी की शादी के बारे में छह महीने बाद पता चला। कीर्ति अपनी मौसी से मिलने आई। हालांकि जब मौसी ने उसके विवाहित जीवन के बारे में पूछा तो वह टूट गई और बताया कि उसके पति का ऑफिस की एक महिला के साथ अफेयर है, जबकि उसके पति ने दावा किया कि दूसरी महिला सिर्फ एक दोस्त थी। कीर्ति ने पति से कहा कि वह उससे बात करना बंद कर दे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहा-सुनी हो गई और आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। इस बीच २० जुलाई को शाम ४ बजे हिंजेवाड़ी पुलिस स्टेशन से कीर्ति की मौसी को फोन आया कि उनकी भतीजी अपने घर में बेहोश पड़ी हुई है और उसे इलाज के लिए औंध अस्पताल ले जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने मौसी को सूचित किया कि उनके दामाद ने कीर्ति की हत्या कर दी और भाग गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने कीर्ति को मृत घोषित कर दिया। इस पूरे मामले में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विवेक मुगलिकर ने बताया कि आरोपी पति का नाम पहले से ही सासवड पुलिस स्टेशन में धारा ३६३ (अपहरण की सजा) के तहत दर्ज है क्योंकि उसने कीर्ति से शादी कर ली थी, जब वह नाबालिग थी। दोनों के कथित विवाहेतर संबंध को लेकर अक्सर विवाद होता था। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।





Users Today : 4
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 56
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 120
Users This Year : 2902
Total Users : 64109
Views Today : 5
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 83
Views Last 30 days : 379
Views This Month : 159
Views This Year : 3474
Total views : 99497
Who's Online : 0


