मुंबई : मुंबई के ठाणे इलाके में एक पति ने पत्नी के अवैध संबंध के शक में युवक की निर्मम हत्या कर दी। हत्या करने के लिए आरोपी ने बिजली के करंट का इस्तेमाल किया। ताकि वह हत्या का सबूत मिटा सके। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है।
पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।बता दें कि ठाणे थाना ग्रामीण क्षेत्र के पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए कहा कि एक व्यक्ति को 26 वर्षीय एक युवक ने अपनी पत्नी के साथ संबंध होने के संदेह के चलते हत्या कर दी।
पति ने बिजली के झटके देकर युवक को मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने इसी मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने बताया है कि जयेश वालिम्बे का शव 22 जुलाई को मिला था।
जांच में पाया गया कि आरोपी पुंडलिक वालिम्बे ने बिजली का झटका देकर उसकी निर्मम तरीके से हत्या की थी। पुलिस ने कहा कि “जयेश के परिजनों की ओर से खिनावली पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई गई थी।
रिपोर्ट दर्ज करने के बाद से ही पुलिस युवक की तलाश में जुटी थी। शव मिलने के बाद परिजनों ने जयेश के शव की पहचान कर ली थी। परिजनों ने पुंडलिक पर हत्या और सबूत नष्ट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बता दें की वहीं एक अन्य मामले में मुंबई में एक पूर्व नौकर ने मालिक की अश्लील फोटो चुराकर उसकी पत्नी को व्हाट्सऐप पर भेजता है और फिरौती की मांग की है। आरोपित शख्स चार साल पहले दंपत्ति के घर में काम किया करता था। दंपत्ति ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, करीब चार साल पहले 2016 में वह डॉक्टर के घर से कीमती सामान की चोरी कर फरार हो गया था। घर में चोरी के खिलाफ दंपत्ति ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी। आरोपित एम जियाबुद्दीन अजीज साल 2012 से 2016 तक पीड़ित पति-पत्नी के खार स्थित घर में काम किया करता था।





Users Today : 18
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 404
Users Last 30 days : 881
Users This Month : 365
Users This Year : 9315
Total Users : 70522
Views Today : 23
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 562
Views Last 30 days : 1148
Views This Month : 507
Views This Year : 10544
Total views : 106567
Who's Online : 4


