मुंबई : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज होती दिख रही है. माना जा रहा है कि आज निर्वाचन आयोग चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है. इससे पहले एकनाथ शिंदे सरकार एक के बाद एक कई ऐसे फैसले ले रही है जिसका असर चुनाव पर पड़ सकता है. पहले ओबीसी आरक्षण फिर लाडली बहन योजना और अब एक और बड़ा ऐलान किया है. सरकार ने मुंबई में प्रवेश करने वाले सभी पांच टोल नाकों पर से हल्के वाहनों का टोल हटा दिया है.
इसके अलावा शिंदे सरकार कैबिनेट में कई अहम फैसले लिए गए. इसमें मुख्यमंत्री युवा कार्य प्रशिक्षण योजना के तहत अप्रेंटिसशिप युवाओं को 6 हजार रुपये स्टायपेंड दिया जाएगा. मदरसे के शिक्षकों की सैलरी बढ़ाई गई है. डीएड की पदवी वाले का मानधन 6 हजार से बढ़ाकर 16 हजार किया गया है. इसके अलावा जिसके पास बीए, बीएड की पदवी है उसे अब मानदेय के रूप में 8 हजार की जगह 18 हजार रुपये मिलेंगे. ग्राम पंचायत के कोतवाल का मानदेय 10 प्रतिशत बढ़ाया गया. इसका लाभ 40 हजार होमगार्डस को होगा. चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही आचार संहिता लग जाएगी. माना जा रहा है कि इससे पहले ही सरकार ने ने ये फैसले लिए हैं.
दिल्ली में हुई बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक
वहीं दूसरी तरफ विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले सोमवार को दिल्ली में महाराष्ट्र बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक भी हुई. जिसमें पार्टी ने महाराष्ट्र चुनाव को लेकर चर्चा की. इस बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, महाराष्ट्र की सीएम देवेंद्र फडणवीस भी शामिल हुए थे. वहीं अब चर्चाएं है कि 16 अक्टूबर को शाम 7 बजे केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी, जिसमें बीजेपी उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लग सकती है.





Users Today : 1
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 344
Users Last 30 days : 833
Users This Month : 291
Users This Year : 9241
Total Users : 70448
Views Today : 1
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 477
Views Last 30 days : 1081
Views This Month : 404
Views This Year : 10441
Total views : 106464
Who's Online : 0


