Home Maharashtra पालघर के जव्हार और दहानु में आकाशीय बिजली की चपेट में आने...

पालघर के जव्हार और दहानु में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से सात लोग घायल

32
0

पालघर, महाराष्ट्र के पालघर जिले में पिछले 24 घंटे में आकाशीय बिजली गिरने की दो अलग-अलग घटनाओं में सात लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि कुछ घायलों की हालत गंभीर है और उन्हें ठाणे के नगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कदम ने बताया कि रविवार शाम साढ़े चार बजे जव्हार तालुका के अपताले इलाके के केलिचा पाडा में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोग घायल हो गए।