मुंबई : हम सभी के लिए दो अच्छी खबर है। पहली ये कि 8 महीने में दूसरी बार देश में कोरोना के नए मरीज 10 हजार से भी कम मिले हैं। 25 जनवरी को देशभर में सिर्फ 9,036 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके पहले अभी 18 जनवरी को 9,987 केस मिले थे। जनवरी से पहले 9 जून को 10 हजार से कम मरीज मिले थे। तब देश में 9,981 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई थी। मतलब साफ है देश के लोगों में कोरोना से लड़ने वाली हर्ड इम्यूनिटी तैयार होना शुरू हो गई है।
अब आपको दूसरी अच्छी खबर बताते हैं। देश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 1 लाख 74 हजार 351 रह गई है। मतलब अब इतने ही मरीज हैं जिनका इलाज चल रहा है। सोमवार को इसमें 7 हजार से ज्यादा केस कम हुए हैं। इस मामले में भारत अभी पूरी दुनिया में 14वें नंबर पर है। अगर एक्टिव केस घटने की रफ्तार यही रही तो आज भारत 15वें नंबर पर पहुंच जाएगा।
अब तक 1.06 करोड़ केस
अब तक 1 करोड़ 6 लाख 77 हजार से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 3 लाख 45 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1 लाख 53 हजार 624 मरीजों की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।





Users Today : 4
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 390
Users Last 30 days : 867
Users This Month : 351
Users This Year : 9301
Total Users : 70508
Views Today : 4
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 543
Views Last 30 days : 1129
Views This Month : 488
Views This Year : 10525
Total views : 106548
Who's Online : 0


