मुंबई, माहिम समुद्र तट का सौंदर्यीकरण कर इसे पर्यटकों के लिए आकर्षक बनाने की पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे की संकल्पना गुरुवार को पूरी हुई। मुंबई की इस ऐतिहासिक चौपाटी को नए सिरे से नया रंग-रूप दिया गया है। पर्यटकों और मुंबईकरों के लिए यह आकर्षण का केंद्र साबित होगा। आदित्य ठाकरे ने गुरुवार को इस चौपाटी (बीच) के सौंदर्यीकरण परियोजना का उद्घाटन किया। इस बीच पर सुंदर वृक्ष, दीवारों पर पेंटिंग, लकड़ी के खिलौने, व्यूइंग टॉवर, जिम और बैठने की जगह बनाई गई है। इसे देखकर हर किसी का मन मुग्ध हो जाएगा, ऐसा विश्वास पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर मुंबई की महापौर किशोरी पेडणेकर, स्थानीय विधायक सदा सरवणकर, स्थानीय नगरसेवक मिलिंद वैद्य, जी-नॉर्थ वार्ड के सहायक आयुक्त किरण दीघावकर आदि मान्यवर उपस्थित थे।
मनपा ने पहले माहिम समुद्र तट पर ५ फीट की ऊंचाई तक बालू पैâलाया ताकि खाई को भरा जा सके और भविष्य में होने वाले कटाव को रोका जा सके। उसके बाद बनी सुरक्षा दीवार पर माहिम क्षेत्र एवं मुंबई की सांस्कृतिक विशेषताओं को दर्शाने वाली सुंदर कलाकृतियां बनाई गर्इं। समुद्र तट की सुंदरता के अलावा, हथेली में पेड़ का सुंदर प्राकृतिक ढांचा बनाया गया है। यह संदेश देता है कि पर्यावरण संरक्षण सुरक्षित हाथों में है।
माहिम रेतीबंदर के आस-पास के क्षेत्र में पहले भारी वाहनों की अवैध पार्किंग का कब्जा था। उत्तरी भाग में झोपड़ियों का अवैध निर्माण हो रहा था तो दक्षिण तरफ में माहिम पुलिस कॉलोनी की दीवार ढह रही थी। तट के किनारे कूड़े के ढेर भी जमा हो रहे थे। अंधेरे में आपराधिक घटनाएं भी अक्सर होती थीं। मनपा और पुलिस की ओर से कार्रवाई के बावजूद ये समस्याएं अक्सर होती थीं। सभी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए माहिम समुद्र तट के सौंदर्यीकरण की महत्वाकांक्षी परियोजना को पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने पूरा किया।





Users Today : 3
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 61
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 110
Users This Year : 2892
Total Users : 64099
Views Today : 9
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 386
Views This Month : 143
Views This Year : 3458
Total views : 99481
Who's Online : 0


