मुंबई : कर्नाटक के बेलगाम से महाराष्ट्र के नासिक के लिए बहुप्रतीक्षित सीधी उड़ान सेवा (Belgaum-Nasik Direct Flight Service) की शुरुआत हो चुकी है. दोनों शहरों के बीच 25 जनवरीी2021 को फ्लाइट सर्विस रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम ‘उड़े देश का आम नागरिक’ (UDAN) के तहत शुरू की गई है. अब बेलगाम से नासिक समेत 10 जगहों के लिए एयर कनेक्टिविटी हो गई है. बता दें कि उड़ान स्कीम के तहत अब तक कुल 311 रूट्स पर फ्लाइट सर्विस दी जा रही है. कर्नाटक के बेंगलुरु और मंगलुरु के बाद बेलगाम तीसरा सबसे अधिक व्यस्तम एयरपोर्ट है. इससे पहले बेलगाम से नासिक के बीच एक भी सीधी फ्लाइट सर्विस नहीं थी.
सप्ताह में तीन दिन उड़ान भरेगा विमान
बेलगाम और नासिक के बीच अब तक सीधी रेल कनेक्टिविटी भी नहीं थी. दोनों शहरों के लोगों को सड़क के रास्ते 10 घंटे से अधिक का सफर करना पड़ता था. उड़ान-3 नीलामी प्रक्रिया के तहत स्टार एयर को इन दो शहरों के लिए हवाई विमान सेवा शुरू करने की इजाजत दी गई थी. हवाई किराया किफायती और आम जनता की पहुंच तक रखने के लिए एयरलाइन को वायबिलिटी गैप फंडिंग उपलब्ध कराया गया है. स्टार एयरलाइन का 50 सीटों वाला ERJ-145 एयरक्राफ्ट सप्ताह में तीन दिन सोमवार, शुक्रवार और रविवार को उड़ान भरेगा. बेलगाम से फ्लाइट दोपहर 4:40 बजे उड़ान भरकर शाम 5:40 बजे नासिक पहुंचेगी. वहीं, नासिक से फ्लाइट शाम 6:15 बजे उड़ान भकर 7:15 बजे बेलगाम पहुंचेगी.
महाराष्ट्र का नासिक शहर बड़ा पर्यटन स्थल और बिजनेस हब है. देश में होने वाले कुंभ मेले के 4 सबसे बड़े तीर्थस्थलों में से एक नासिक भी है. यही नहीं, शिरडी साईं और त्रयंबकेश्वर मंदिर का गेटवे भी यही शहर है. एक अनुमान के मुताबिक हर साल लाखों पर्यटक नासिक पहुंचते हैं. इसके अलावा नासिक को भारत की ग्रेप और वाइन की राजधानी के तौर पर भी जाना जाता है. एक बड़ी आबादी इस रूट का इस्तेमाल कोल्हापुर और गोवा जाने के लिए भी करती है. अब ये लोग हवाई जहाज से महज 60 मिनट में ही अपनी मंजिल तक पहुंच पाएंगे.





Users Today : 53
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 439
Users Last 30 days : 916
Users This Month : 400
Users This Year : 9350
Total Users : 70557
Views Today : 62
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 601
Views Last 30 days : 1187
Views This Month : 546
Views This Year : 10583
Total views : 106606
Who's Online : 0


