मुंबई, २२ वर्षीय मजदूर के लिए मनपा अस्पताल के डॉक्टर उस समय भगवान बन गए, जब उसके सीने में घुसी धारदार सरिया को उन्होंने सर्जरी कर सुरक्षित बाहर निकाल दिया। मजदूर अब स्वस्थ हो गया है, साथ ही मनपा के भाभा अस्पताल में सप्ताहभर चिकित्सा निगरानी में रखने के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है। हालांकि अभी भी डॉक्टरों ने मजदूर को दो से तीन सप्ताह तक पूरी तरह बेड रेस्ट की सलाह दी है।
मनपा की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विद्या ठाकुर ने कहा कि बांद्रा क्षेत्र में मजदूरी का काम करते समय एक २२ वर्षीय युवक २६ जुलाई को पेड़ पर चढ़ा हुआ था। इसी बीच संतुलन बिगड़ने से यह मजूदर पेड़ से नीचे स्थित बाड़ के ऊपर गिर पड़ा। इस दौरान बाड़ की सुरक्षा दीवार पर लगाई गई सुरक्षा जाली के ऊपरी हिस्से में लगा सरिया का नुकीला तीर युवक के सीने में घुस गया। युवक के ऊंचाई से गिरने की वजह से सरिया भी टूट गई और वह खून से लथपथ जमीन पर गिर पड़ा। इस मजदूर के साथियों ने उसे तुरंत नजदीक स्थित मनपा के भाभा अस्पताल में ले जाकर भर्ती करा दिया। खून से लथपथ युवक की गंभीर हालत को देखते हुए मौके पर मौजूद डॉक्टरों ने मजदूर का तत्काल ऑपरेशन करने का फैसला किया।





Users Today : 2
Users Yesterday : 4
Users Last 7 days : 48
Users Last 30 days : 276
Users This Month : 127
Users This Year : 2909
Total Users : 64116
Views Today : 8
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 368
Views This Month : 180
Views This Year : 3495
Total views : 99518
Who's Online : 0


