Home Crime 11 अगस्त तक के लिए भारी बारिश की चेतावनी

11 अगस्त तक के लिए भारी बारिश की चेतावनी

34
0

मुंबई, हिस्सों में पिछले 24 घंटों से भारी बारिश हो रही है और आज के लिए भारी बारिश का अनुमान जताया गया है. महाराष्ट्र और कोंकण के लिएम मौसम विभाग ने पहले ही 8 से 11 अगस्त तक के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी और नदी किनारे, समुद्री तट पर रहनेवालों के लिए खास हिदायत दी थी.  मूसलाधार बारिश की पृष्ठभूमि पर भारतीय मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने परिस्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने यह जानकारी दी। समीक्षा के दौरान बताया गया कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में अच्छी बारिश हो रही है। विशेषकर मराठवाड़ा के संभाजीनगर, लातूर, नांदेड़ समेत कोकण के सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी में बारिश हो रही है। इतना ही नहीं, मुंबई में भी बारिश ने फिर से दस्तक दे दी है। इसके साथ ही यवतमाल जिले में घाटंजी तहसील के पारवा और साखरा सर्कल में मूसलाधार बारिश हुई है। यहां अनेक क्षेत्रों में स्थित घरों के भीतर पानी घुस गए हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है।