मुंबई, कांग्रेस संगठन में जल्द ही व्यापक बदलाव की खबरों के बीच शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कांग्रेस छोड़कर जाने वाले लोगों को डरपोक और आर एस एस की सोच से प्रेरित बताया। उन्होंने निडर लोगों को पार्टी में लाने की वकालत की। राहुल गांधी की भूमिका को मुंबई कांग्रेस में व्यापक समर्थन मिल रहा है।
मंत्री असलम शेख ने कहा कि बीजेपी ने देश में समाजों और लोगों के भीतर जिस तरह का डर पैदा कर रखा है उसका मुकाबला करने के लिए राहुल गांधी की अपील आज के वक्त की जरूरत है। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के कार्याध्यक्ष और पूर्व मंत्री नसीम खान ने राहुल गांधी के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि यह बहुत पहले ही हो जाना चाहिए था।
पार्टी में जो डरपोक नेता हैं और छिपे तौर पर आरएसएस-बीजेपी की विचारधारा का समर्थन करते हैं, ऐसे नेताओं को पार्टी से निकाल देना चाहिए। इससे कांग्रेस और उसकी सर्व धर्म समभाव की नीति को मजबूती मिलेगी। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप ने कहा कि बीजेपी और नरेंद्र मोदी सरकार जो आम आदमी का और गरीबों के खिलाफ काम कर रही है उसके खिलाफ निडर होकर हिम्मत से लड़ना ही होगा।
मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा पूर्व सांसद संजय निरुपम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में ऐसे बहुत से लोग हैं, जो डरपोक हैं और कांग्रेस की विचारधारा से कतराने लगे हैं। बीजेपी का जो लोगों को डराने वाला शासन तंत्र है, उससे घबराए हुए रहते हैं। एक ऐसा वर्ग भी है, जो भीतर ही भीतर बीजेपी से मिला हुआ है। ऐसे लोगों की शिनाख्त होनी चाहिए और उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। पार्टी में ऐसे लोगों को जिम्मेदारी दिए जाने की जरूरत है, जो निडर होकर बीजेपी से लड़ सकें।
महाराष्ट्र कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष और पीसीसी मेंबर जाकिर अहमद ने कहा कि सारा देश देख रहा है कि जब बड़े-बड़े नेता केंद्र की तानाशाही के समक्ष नतमस्तक है, राहुल गांधी संसद से सड़क तक मोदी सरकार की घातक नीतियों का अकेले पुरजोर विरोध करते आ रहे है। अब उन्होंने देश के निडर लोगों को अपने साथ आने का आव्हान किया है। छत्रपति शिवाजी महाराज ने भी स्वराज की लड़ाई निडर और निस्वार्थ मावलों के सहयोग से ही जीती थी।





Users Today : 8
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 394
Users Last 30 days : 871
Users This Month : 355
Users This Year : 9305
Total Users : 70512
Views Today : 8
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 547
Views Last 30 days : 1133
Views This Month : 492
Views This Year : 10529
Total views : 106552
Who's Online : 0


