मुंबई, मुंबई के उपनगरीय रेल मार्ग पर सेवा में शामिल की गई एसी लोकल को भले ही धीर-धीरे अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है लेकिन इन एसी लोकल सेवाओं के चक्कर में उन यात्रियों की ऐसी-तैसी हो रही है, जो साधारण लोकल में सफर करते हैं। एसी लोकल सेवाओं के कारण एक तो साधारण लोकल में भीड़ बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर प्लेटफॉर्म पर भी यात्रियों को व्यस्ततम समय में खड़े रहने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में एसी लोकल सेवाएं बढ़ने से औसतन रोजाना दो लाख यात्रियों का सफर प्रभावित हो गया है, जो रोज अपने समय पर साधारण लोकल से सफर करते हैं।
बता दें कि एक तो एसी लोकल का किराया आम जनता की पहुंच से बाहर है। महंगा किराया होने के कारण साधारण लोकल में सफर करनेवाले यात्री एसी का टिकट नहीं खरीद पा रहे हैं। किसी रूट पर यदि साधारण लोकल को हटाकर एक एसी लोकल, सेवा में शामिल की जाती है तो १० से १२ साधारण लोकल की सेवाएं प्रभावित होती हैं। ऐसे में उस रूट पर साधारण लोकल में सफर करनेवाले यात्रियों का सफर और समय दोनों प्रभावित होता है। क्योंकि साधारण लोकल का हर यात्री एसी का टिकट लेकर सफर करने के लिए सक्षम नहीं है। ऐसे में एसी लोकल के स्टेशन से छूटने के बाद अगली लोकल जो ‘साधारण’ लोकल होती है, उसमें यात्रियों की भीड़ डबल हो जाती है। कई यात्री ट्रेन में चढ़ भी नहीं पाते हैं।
वर्तमान में उपनगरीय मार्ग पर ११४ एसी लोकल सेवाएं चल रही हैं। इनमें से ६६ एसी लोकल सेवाएं मध्य रेलवे और ४५ एसी लोकल सेवाएं पश्चिम रेलवे मार्ग पर दौड़ रही हैं। उपरोक्त ११४ एसी लोकल सेवाओं में से ३६ एसी लोकल सेवाएं ठाणे-दिवा मार्ग के नए कॉरिडोर पर चलाई जा रही हैं। नया पाथ होने के कारण इस रूट पर साधारण लोकल सेवाओं को रिप्लेस नहीं किया गया हैं। जबकि शेष ७८ एसी लोकल की जो सेवाएं संचालित हो रही हैं उन्हें साधारण लोकल सेवाओं की जगह पर रिप्लेस कर चलाया जा रहा है। ऐसे में ७८ साधारण लोकल में सफर करनेवाले यात्री काफी प्रभावित हो रहे हैं। एक लोकल में औसत २,५०० यात्री भी पकड़ें तो रोजाना एसी लोकल के कारण साधारण लोकल से सफर करनेवाले करीब दो लाख यात्री प्रभावित हो रहे हैं।





Users Today : 8
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 394
Users Last 30 days : 871
Users This Month : 355
Users This Year : 9305
Total Users : 70512
Views Today : 8
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 547
Views Last 30 days : 1133
Views This Month : 492
Views This Year : 10529
Total views : 106552
Who's Online : 0


