मुंबई, बेस्ट की बसों में १०वीं तक छात्रों के लिए रियायती पास की सुविधा प्रदान की जा रही है। हालांकि अब बेस्ट उपक्रम ने स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों के लिए भी यह सुविधा शुरू करने का फैसला किया है। बेस्ट के इस फैसले से लाखों की संख्या में ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट की पढ़ाई कर रहे छात्रों को लाभ मिलेगा। बेस्ट प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि इन छात्रों के लिए बेस्ट ऐप पर सर्वश्रेष्ठ रियायत मिलेगी ही, साथ ही निकटतम डिपो से इनके लिए स्मार्ट कार्ड भी जारी होगा।
उल्लेखनीय है कि मनपा की ७५वीं वर्षगांठ के मौके पर गुरुवार की शाम में आयोजित कार्यक्रम में स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहे छात्रों को भी रियायत दिए जाने की हुई मांग को बेस्ट प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। साथ ही शुक्रवार को बेस्ट प्रशासन ने कॉलेज और यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए रियायती बस पास शुरू करने की घोषणा कर दी है। बेस्ट प्रशासन इस सेवा को २२ अगस्त से शुरू करने जा रहा है।
‘बेस्ट अमृत महोत्सव और ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ समारोहों के अवसर पर यह उन छात्रों के लिए एक उपहार होगा। इस सुविधा के तहत १२वीं तक के छात्र ६४९ रुपए मूल्य के १०० ट्रिप के मल्टी-पास का लाभ अब ३५० रुपए की रियायती दर में उठा सकते हैं। पास का तिमाही मूल्य १,०५० रुपए और अर्धवार्षिक पास १,७५० रुपए में उपलब्ध होगा।qqqqqqqqq
बेस्ट के अधिकारियों के मुताबिक ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट की पढ़ाई करने वाले छात्र ५०० रुपए प्रतिमाह, १,५०० रुपए प्रति तिमाही और २,५०० रुपए प्रति वर्ष की दर से पास का लाभ उठा सकते हैं। छात्र बेस्ट चलो ऐप पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या निकटतम बेस्ट बस डिपो द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। विकास की पुष्टि करते हुए बेस्ट के जीएम लोकेश चंद्र ने कहा कि छात्र इस योजना से लाभान्वित होंगे और सार्वजनिक बस परिवहन का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित होंगे।





Users Today : 1
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 344
Users Last 30 days : 833
Users This Month : 291
Users This Year : 9241
Total Users : 70448
Views Today : 1
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 477
Views Last 30 days : 1081
Views This Month : 404
Views This Year : 10441
Total views : 106464
Who's Online : 0


