Home Crime बीच सड़क पर एक युवक के हत्या

बीच सड़क पर एक युवक के हत्या

21
0

पुणे, पुणे में रविवार को बीच सड़क पर एक युवक के हत्या की वारदात ने शहर में सनसनी फैला दी है। रविवार सुबह की इस घटना ने पुणेवासियों को स्तब्ध कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार पुणे के चंदननगर इलाके के पठारे बस्ती भाग में एक युवक को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। २७ वर्षीय युवक की इस हत्या के पीछे लड़ाई-झगड़े की वजह बताई जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक युवक कचरा उठाने का काम करता है। रविवार की सुबह वो चंदननगर इलाके में एकनाथ पठारे बस्ती के पास के एक मंदिर में रुका था। तभी दो बाइक सवारों ने पिस्तौल से गोलीबारी की। इस गोलीबारी में युवक को तीन गोलियां लगी थीं। हत्या की सूचना मिलते ही चंदननगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। दो दिन पहले ही दही-हंडी उत्सव के दौरान एक युवक पर गोली चलाई गई थी। ऐसे में दो दिन बाद ही हत्या की इस घटना ने कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। आम जनता द्वारा यह सवाल किया जा रहा है कि अपराधी सरेआम हत्या की वारदात को अंजाम देकर खुलेआम घूम रहे हैं। ऐसी घटनाओं से लोग सहमे हुए हैं।