दुर्ग, दुनिया में किसी आपराधिक मामले की जांच में पुलिस के सामने सबसे ज्यादा मुश्किलें तब खड़ी होती हैं, जब लाश मिल जाए लेकिन उसकी पहचान न हो और दूसरा सबसे बड़ा सिरदर्द तब होता है, जब किसी इंसान का अपहरण हो जाए और न वो मिले और न ही उसकी लाश। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में कत्ल की एक ऐसी ही आपराधिक वारदात हुई, जिसमें अपहृत शख्स न तो जिंदा मिल रहा था और न ही मुर्दा। लिहाजा, थाने के सिपाही से लेकर सूबे के पुलिस महानिदेशक तक हलकान होने लगे। अपहरण और कत्ल का यह मामला करीब ७ साल बाद जब खुला तो कब्र पर गमले, फुलवारी और बागवानी की मौजूदगी देखकर पुलिस भी हैरान रह गई।
पुलिस के पास मोबाइल सर्विलांस, मोबाइल पर अंतिम समय बात करनेवालों के सिवाय अभिषेक का सुराग लगाने के लिए दूसरा कोई रास्ता नहीं था। ये सब उपाय पुलिस अमल में लाकर खाली हाथ हार-थककर बैठ चुकी थी। चूंकि ये शहर और सूबे की हाईप्रोफाइल किडनैपिंग थी। थाने के सिपाही से लेकर सूबे के पुलिस महानिदेशक तक की नींद गायब हो चुकी थी। इस सबके पीछे वजह यह थी कि हर कोशिश के बाद भी अभिषेक के बारे में कोई ऐसा सुराग हाथ नहीं लगा पाया, जिसका छोर पकड़कर पुलिस आगे बढ़ सके।
कार में अभिषेक के साथ अन्य लोग बैठे थे। यह तो सीसीटीवी फुटेज बता रहा था। वे लोग कौन थे इसकी पहचान सीसीटीवी फुटेज से नहीं हो पा रही थी। एक महीने बाद तक की जांच में पुलिस को और जो कुछ हाथ लगा वो थी उनकी अंतिम मोबाइल लोकेशन। जिसके बाद पुलिस ने कोशिश तेज कर दी, जिससे अंतिम वक्त अभिषेक की बातचीत हुई थी। पुलिस की पूछताछ में विकास ने बताया कि अभिषेक अब इस दुनिया में नहीं रहा। उसकी लाश दफन की जा चुकी है। पुलिस के मुताबिक विकास जैन के एक दोस्त विजय ने अभिषेक को कॉल करके बुलाया था। विकास जैन ने उसी वक्त अभिषेक के सिर में पीछे से लोहे की रॉड से हमला करके अभिषेक को बेहोश कर दिया। अभिषेक के बेहोश होते ही वहां मौजूद विकास जैन और उसके चचिया ससुर अजीत सिंह ने चाकुओं से अभिषेक के ऊपर हमला कर दिया। हत्यारोपियों ने अभिषेक की लाश आरोपी विजय के घर में ६ फुट गहरा ग़़ड्ढा खोदकर उसमें दफना दी।





Users Today : 5
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 57
Users Last 30 days : 283
Users This Month : 121
Users This Year : 2903
Total Users : 64110
Views Today : 9
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 87
Views Last 30 days : 383
Views This Month : 163
Views This Year : 3478
Total views : 99501
Who's Online : 0


