मुंबई, मुंबई में बीते दो सालों से दही-हंडी समेत सभी उत्सवों पर कोरोना का ग्रहण लग गया था। हालांकि इस साल महामारी का असर कम होने से दही-हंडी उत्सव का जश्न पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। मगर दो सालों बाद धूमधाम से मने उत्सव में एक घटना ने लोगों को मायूस कर दिया है। मटकी फोड़ते समय सातवें थर से नीचे गिरने के बाद एक गोविंदा गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसके ब्रेन में चोट लग गई थी और उसकी ब्रेन सर्जरी की गई। मगर इस २४ वर्षीय गोविंदा की जान नहीं बच पाई और चार दिनों बाद उसकी मौत हो गई।
बता दें कि इस गोविंदा का इलाज मुंबई के नानावटी अस्पताल में चल रहा था। गोविंदा की मौत के बाद उसके परिवार और गोविंदा मंडल में मातम छा गया है। मनपा प्रशासन के मुताबिक १९ अगस्त को मुंबई के विलेपार्ले (पूर्व) बामणवाड़ा एयरपोर्ट के पास दही- हंडी फोड़ते समय २४ वर्षीय शिव शंभो पथक के गोविंदा संदेश दलवी सातवें थर से नीचे गिर गया था। इस दुर्घटना में गोविंदा संदेश के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं। घटना के दिन उसे रात ११ बजे कूपर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। हालांकि उसके परिवार वालों ने बाद में उसे कूपर अस्पताल से डिस्चार्ज कराकर नानावटी अस्पताल में भर्ती करा दिया था।
सिर में गंभीर चोट लगने के कारण गोविंदा को नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को उसके सिर की सर्जरी भी हुई। लेकिन मौत के खिलाफ उसकी जंग सोमवार की रात ९ बजे खत्म हो गई। संदेश अपने माता-पिता और भाई-बहनों के साथ कुर्ला में रहता था। परिवार में सबसे छोटा होने के कारण वह अपने माता-पिता सहित सभी का दुलारा था। संदेश के निधन से दलवी परिवार सहित मित्र व शुभचिंतक सदमे में हैं।





Users Today : 7
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 393
Users Last 30 days : 870
Users This Month : 354
Users This Year : 9304
Total Users : 70511
Views Today : 7
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 546
Views Last 30 days : 1132
Views This Month : 491
Views This Year : 10528
Total views : 106551
Who's Online : 0


