मुंबई, दिवाली पर दुबई का सफर करने की सोच रहे हो तो आपको ये सफर महंगा पड़ेगा। दरअसल यूनाइटेड अरब अमीरात यानी यूएई जानेवाले भारतीय यात्रियों को अक्टूबर महीने में हवाई किराए के लिए दोगुनी राशि देनी पड़ सकती है। इसका कारण यह है कि अक्टूबर महीने में दशहरा, दिवाली जैसे बड़े त्योहार आ रहे हैं। इसके लिए अभी से ही होटल और एयर टिकट की बुकिंग हो गई है। इस कारण अक्टूबर महीने में हवाई किराया दोगुना हो सकता है। स्थानीय ट्रैवेल एजेंटों का कहना है कि उनसे हिंदुस्तान से जानकारी मांगी जा रही है, वहीं दुबई के कुछ होटलवालों का कहना है कि इन त्योहारों के दिनों में १०० फीसदी बुकिंग हो रही है। इस साल २४ अक्टूबर से दिवाली का सेलिब्रेशन शुरू हो रहा है। जबकि दशहरा ५ अक्टूबर को मनाया जाएगा। इन त्योहारों के दौरान स्कूल भी करीब दो सप्ताह तक बंद रहेंगे। जानकारों का कहना है कि अक्टूबर में हवाई किराया कम से कब दोगुना हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी अगस्त महीने में ही दुबई में ऐसे होटल हैं, जो अक्टूबर में आनेवाले बड़े त्योहारों के लिए बुक हो चुके हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि यूएई-हिंदुस्थान रूट पर बहुत ज्यादा फ्लाइट नहीं बढ़ने जा रही है।
जानकारों का मानना है कि अक्टूबर का महीना बंपर साबित होने जा रहा है। इसलिए लोगों को अभी से बुकिंग शुरू कर देनी चाहिए। कभी भीड़वाले दिनों में १० से १५ सितंबर के बीच में हवाई किराया १,००० दिरहम से १,२०० दिरहम तक दिल्ली और मुंबई के रूट पर होता है। हालांकि त्योहारों के दिनों में हवाई किराया २ हजार दिरहम को पार कर सकता है।





Users Today : 5
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 57
Users Last 30 days : 283
Users This Month : 121
Users This Year : 2903
Total Users : 64110
Views Today : 8
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 86
Views Last 30 days : 382
Views This Month : 162
Views This Year : 3477
Total views : 99500
Who's Online : 0


