मुंबई, सायबर ठग ऑनलाइन जमाने में नए-नए हथकंडे अपनाकर आम जनता को लूट रहे हैं। इसी के तहत अब सायबर ठगों ने एक नई तकनीक का इस्तेमाल कर आम जनता का बैंक खाता खाली करना शुरू कर दिया है। इस नई तकनीक के तहत सायबर ठग किसी भी अनजान नंबर से फोन कर आम जनता को उसके मोबाइल नंबर पर लिंक भेजकर `क्विक सपोर्ट ऐप’ डाउनलोड करने को कहते हैं। ऐप डाउनलोड करते ही आम नागरिक के बैंक खाते की जानकारी सायबर ठगों को मिल जाती है और वे बैंक खातों से पैसे उड़ा लेते हैं। ठाणे पुलिस ने किसी अनजान व्यक्ति के फोन अथवा मैसेज का जवाब न देने की हिदायत दी है। मतलब ऐसे अनजान लोगों की अनदेखी करें।
बता दें कि सायबर ठगों ने अब नए तरीकों से ठगी शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार अब ठग विभिन्न कारण बताकर आम लोगों से विभिन्न प्रकार के ऐप डाउनलोड करवाते हैं और उसी ऐप के जरिए आम जनता के बैंक खातों से पैसे उड़ा लेते हैं। ठाणे पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में दो प्रकार से सायबर ठग, ठगी करते नजर आ रहे हैं। जिसमें से पहला लाइट बिल नहीं भरा तो मीटर काट दिया जाएगा, ऐसा बोलकर आम जनता को विभिन्न प्रकार के `क्विक सपोर्ट ऐप’ डाउनलोड करने के लिए कहते हैं और ऐप डाउनलोड करते ही बैंक खातों की जानकारी सायबर ठग को मिल जाती है और वे बैंक खातों से पैसे उड़ा लेते हैं, जबकि दूसरे तरीके में सायबर ठग लोन की ईएमआई नहीं भरी गई है, ऐसा कहकर `क्विक सपोर्ट ऐप डाउनलोड करने को कहते हैं। ऐप डाउनलोड करते ही लोनधारकों की सारी बैंक की जानकारी ठगों को मिल जाती है और ठग उनके बैंक खातों से पैसे उड़ा लेते हैं। ठाणे पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त अशोक मोराले ने बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा ऐसा कोई कॉल अथवा मैसेज आता है तो बिना डरे उसे नजरअंदाज कर दें या फिर बैंक के टोल फ्री नंबर पर कॉल करें या बिजली विभाग से संपर्क करें।





Users Today : 0
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 343
Users Last 30 days : 832
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today :
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 476
Views Last 30 days : 1080
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


