मुंबई, मनपा ने मुंबई में सड़कों पर थूकने और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलानेवालों पर कार्रवाई करने के लिए पांच महीने बाद एक बार फिर से `क्लीन अप मार्शल’ को नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मतलब सड़कों पर फिर से क्लीन अप मार्शल दिखेंगे। इस बार नए सिरे से नियुक्त होनेवाले `क्लीन अप मार्शल’ को जुर्माना वसूलने का अधिकार नहीं दिया गया है। जुर्माने का भुगतान करने के लिए ऑनलाइन सुविधा मुहैया कराई जाएगी। यह जानकारी मनपा के अतिरिक्त आयुक्त आशीष शर्मा ने दी। मुंबई को साफ और सुंदर बनाए रखने के लिए मनपा के माध्यम से कई उपाय किए जा रहे हैं। इसमें मनपा ने सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलानेवालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए ठेकेदार के माध्यम से `क्लीन अप मार्शल’ नियुक्त किए थे। इस कार्रवाई में २०० रुपए का जुर्माना वसूला जा रहा था। कोरोना से बचने के लिए मास्क का इस्तेमाल अनिवार्य किया गया था। इस बीच दो साल की कोविड अवधि के दौरान `क्लीन अप मार्शल’ को सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क के घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का भी अधिकार दिया गया था। हालांकि इस कार्रवाई में दो सौ रुपए जुर्माने की राशि वसूली पर होनेवाले आरोप-प्रत्यारोप और मारपीट की घटनाएं सामने आने लगी थीं। इतना ही नहीं क्लीन अप मार्शलों पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगने लगे थे। ऐसे में ३१ मार्च को संबंधित अनुबंध की समाप्ति के बाद मुंबई में क्लीन अप मार्शल का काम बंद कर दिया गया है। लेकिन अब फिर से क्लीन अप मार्शल नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।





Users Today : 2
Users Yesterday : 4
Users Last 7 days : 48
Users Last 30 days : 276
Users This Month : 127
Users This Year : 2909
Total Users : 64116
Views Today : 8
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 368
Views This Month : 180
Views This Year : 3495
Total views : 99518
Who's Online : 0


