नांदेड़: पानी भरने के दौरान अक्सर लोगों के कुएं में गिरने की घटनाएं आपने सुनी होंगी लेकिन महाराष्ट्र के नांदेड़ में जब एक महिला कुएं से पानी भर रही थी। तब उसे एक बंदर में कुएं में धकेल दिया। इस वजह से महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी है। फिलहाल महिला का अस्पताल में इलाज शुरू है। गनीमत रही कि जब यह घटना हुई तब कुएं के पास ही कुछ लोग मौजूद थे। जिन्होंने समय रहते जख्मी महिला को कुएं से बाहर निकाला। इस तरह नांदेड़ के नांदगांव की महिला की जान बची। हालांकि इस बाबत ग्रामीणों ने कई बार स्थानीय वनविभाग को बंदरों के आतंक की कहानी बताई है। बावजूद इसके संबंधित विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।
यह घटना महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के किनवट तहसील के नंदगांव की है। हमेशा की तरह पल्लवी पंडित कुएं पर पानी भर रही थीं। तभी वहां पर मौजूद एक बंदर ने महिला को कुएं में धक्का दे दिया। इस हादसे में पीड़ित महिला घायल हो गयी है। फ़िलहाल उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ग्रामीणों की माने तो नंदगांव समेत कई गावों में बंदरों का आतंक है। बंदरों की वजह से अक्सर इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं। बावजूद इसके वनविभाग कोई कार्रवाई नहीं करता। जिसका खामियाजा नागरिकों को उठाना पड़ता है।
इस्लामपुर ग्राम पंचायत ने वन विभाग को कई बार बंदरों की शिकायत भेजी है लेकिन अभी तक कोई खास करवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से बंदरों बचने के लिए सुरक्षा की भी मांग की थी। हालांकि इस मांग पर भी कोई एक्शन नहीं लिया गया। इस्लामपुर में बंदरों ने कई महिलाओं को जख्मी किया है।





Users Today : 11
Users Yesterday : 66
Users Last 7 days : 449
Users Last 30 days : 892
Users This Month : 424
Users This Year : 9374
Total Users : 70581
Views Today : 13
Views Yesterday : 79
Views Last 7 days : 613
Views Last 30 days : 1155
Views This Month : 576
Views This Year : 10613
Total views : 106636
Who's Online : 0


