मनोज दुबे
मुंबई:-नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने अंडरवल्र्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और उसके गुर्गों के खिलाफ इनाम घोषित किया है. दाऊद इब्राहिम के खिलाफ जांच एजेंसी ने 25 लाख रूपए के नगद इनाम की घोषणा की है।
एनआईए ने हाल ही में मोस्ट वांटेड आतंकी और अंडरवल्र्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के बारे में जानकारी देने लिए 25 लाख रूपए का नकद इनाम रखा है. इसके अलावा डी गैंग से जुड़े दाऊद के अन्य गुर्गों पर भी इसी तरह के इनाम की घोषणा की गई है।
जानकारी के मुताबिक दाऊद के दाहिना हाथ कहे जाने वाले छोटा शकील पर 20 लाख और दाऊद के भाई अनीस इब्राहिम पर 15 लाख रूपए का इनाम रखा गया है. इसके अलावा दाऊद के अन्य गुर्गे जावेद चिकना और 1993 मुंबई सीरियल बम धमाकों के गुनहगार टाइगर मेमन पर 15-15 लाख का इनाम एनआईए ने रखा है।
एनआईए ने बताया है कि दाऊद और उसके गुर्गे लंबे समय से आतंकी गतिविधियों में शामिल हैं. इनमें हथियारों की तस्करी, ड्रग तस्करी, हवाला और टेरर फंडिंग जैसे अपराध शामिल हैं. दाऊद इब्राहिम को यूनाइटेड नेशंस ने ग्लोबल आतंकी भी घोषित किया हुआ है. एनआईए ने जानकारी दी है कि दाऊद और उसका गैंग अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा, अल कायदा और जैश ए मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. यही वजह है कि सरकार इनकी गतिविधियों पर पूरी तरह लगाम लगाना चाहती है।





Users Today : 6
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 349
Users Last 30 days : 838
Users This Month : 296
Users This Year : 9246
Total Users : 70453
Views Today : 7
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 483
Views Last 30 days : 1087
Views This Month : 410
Views This Year : 10447
Total views : 106470
Who's Online : 1


